भोपाल के कटारा हिल्स थाना क्षेत्र में रहने वाली ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला अब हाईकोर्ट पहुंच गया है। गुरुवार को ट्विशा के परिजनों की ओर से अधिवक्ता ने जानकारी दी कि पूर्व जिला एवं सत्र न्यायाधीश गिरिबाला सिंह को भोपाल जिला अदालत से मिली अग्रिम जमानत निरस्त कराने और ट्विशा का दोबारा पोस्टमार्टम दिल्ली एम्स में कराने के लिए जबलपुर हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई है। फिलहाल मामले में सुनवाई की तारीख तय नहीं हुई है। अधिवक्ता ने क्या कहा? इसके अलावा परिजनों ने भोपाल जिला अदालत में एक परिवाद भी दायर किया है, जिसमें गिरिबाला सिंह की कॉल डिटेल की जांच कराने और ट्विशा की मौत के बाद दो दिनों तक जिन नंबरों पर बातचीत हुई, उसकी जानकारी जुटाने की मांग की गई है। ट्विशा शर्मा के परिजनों के अधिवक्ता अंकुर पाण्डेय ने मीडिया को बताया कि पुलिस ने दहेज हत्या का मामला दर्ज करने में दो दिन का समय लिया, जबकि गिरिबाला सिंह को कुछ ही घंटों में अग्रिम जमानत मिल गई। इसी आधार पर उनकी जमानत निरस्त करने की मांग हाईकोर्ट में की गई है। अधिवक्ता ने बताया कि भोपाल जिला अदालत की मजिस्ट्रेट ने ट्विशा के शव को माइनस 80 डिग्री तापमान पर सुरक्षित रखने के आदेश दिए हैं। परिजनों का कहना है कि उन्हें पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर संदेह है, इसलिए दिल्ली एम्स में दोबारा पोस्टमार्टम कराने के लिए हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया गया है। क्या है पूरा मामला? नोएडा निवासी 31 वर्षीय ट्विशा शर्मा ने दिसंबर 2025 में भोपाल निवासी अधिवक्ता समर्थ सिंह से विवाह किया था। समर्थ सिंह पूर्व जिला एवं सत्र न्यायाधीश गिरिबाला सिंह के बेटे हैं। ट्विशा मॉडलिंग की दुनिया से जुड़ी थीं और मिस पुणे रह चुकी थीं। 12 …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें