राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, यूपी, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र आदि राज्यों में प्रचंड गर्मी पड़ रही है। मौसम विभाग ने अगले सात दिनों के लिए इन राज्यों में लू और तापमान 45 डिग्री के पार जाने का अलर्ट जारी किया है। पश्चिमी राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बेहद गर्म रात की चेतावनी जारी की गई है और इसके लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मध्य प्रदेश और विदर्भ में भीषण लू का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।दरअसल, देश में मौसम इन दिनों दो बिल्कुल अलग तस्वीरें पेश कर रहा है। उत्तर-पश्चिम भारत के बड़े हिस्से भीषण गर्मी और लू से झुलस रहे हैं, जबकि पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत में तेज बारिश, आंधी, बिजली गिरने और ओलावृष्टि की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं।मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ, समुद्री नमी और ऊपरी हवा के चक्रवाती परिसंचरण के संयुक्त असर से देश के कई हिस्सों में मौसम तेजी से बदल रहा है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार देश में कई मौसम प्रणालियां एक साथ सक्रिय हैं, जिसकी वजह से अलग-अलग क्षेत्रों में मौसम का स्वरूप पूरी तरह बदल गया है। उत्तर-पश्चिम भारत पर सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ पहाड़ी राज्यों में बारिश और तेज हवाओं को बढ़ा रहा है। वहीं बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से लगातार नमी आने के कारण पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत में भारी बारिश और आंधी- तूफान की स्थितियां बन रही हैं। साथ ही ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण और गर्म सतही हवाओं का असर उत्तर भारत में लू को और तीव्र बना रहा है।दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में तापमान लगातार ऊपर जा रहा है। राजधानी दिल्ली में अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों में …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)
Weather: उत्तर भारत में लू का प्रहार तेज, सात दिन में पारा पहुंचेगा 45 डिग्री के पार; मौसम का असामान्य रुख
राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, यूपी, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र आदि राज्यों में प्रचंड गर्मी पड़ रही है। मौसम विभाग ने अगले सात दिनों के लिए इन राज्यों में लू और तापमान 45 डिग्री के पार जाने का अलर्ट जारी किया है। पश्चिमी राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बेहद गर्म रात की चेतावनी जारी की गई है और इसके लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मध्य प्रदेश और विदर्भ में भीषण लू का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।दरअसल, देश में मौसम इन दिनों दो बिल्कुल अलग तस्वीरें पेश कर रहा है। उत्तर-पश्चिम भारत के बड़े हिस्से भ