तीन दिन लगेंगे लू के थपेड़े दिल्ली-एनसीआर में आने वाले दिनों में लोगों को भीषण गर्मी और लू का सामना करना पड़ सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, 19 से 24 मई तक अधिकतम तापमान 42 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है, जबकि न्यूनतम तापमान 26 से 29 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। ऐसे में मौसम विभाग ने 20 से लेकर 22 मई को लू का यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान आसमान ज्यादातर साफ रहेगा और कई जगहों पर लू चलने की स्थिति बनी रहेगी। खासकर 19 और 21 मई को तेज हवाएं चलने के आसार हैं, जिनकी रफ्तार 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है, जबकि हवा के झोंके 35 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा तक जा सकते हैं। वहीं, दिल्ली में अब ज्यादातर समय पश्चिमी दिशा से हवा चलने की संभावना है। यह हवा अपने साथ बलूचिस्तान और राजस्थान से गर्मी लेकर आएगी। हवा में नमी की मात्रा बेहद कम होने के चल लोगों को बहुत ज्यादा तपिश का अहसास होगा। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें