US President Donald Trump posts, “Tonight, at my direction, brave American forces and the Armed Forces of Nigeria flawlessly executed a meticulously planned and very complex mission to eliminate the most active terrorist in the world from the battlefield. Abu-Bilal al-Minuki,… pic.twitter.com/DKs2UqnI00 — ANI (@ANI) May 16, 2026 ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर इस खबर को साझा किया। उन्होंने बताया कि यह एक बहुत ही जटिल और सुनियोजित मिशन था। अमेरिकी सेना और नाइजीरियाई सशस्त्र बलों ने मिलकर इस ऑपरेशन को पूरी सटीकता के साथ अंजाम दिया। ट्रंप ने अल-मिनुकी को दुनिया का सबसे सक्रिय आतंकवादी बताया।राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि अल-मिनुकी को लगा था कि वह अफ्रीका में छिप सकता है। लेकिन अमेरिका के पास ऐसे सूत्र थे जो उसकी हर हरकत की जानकारी दे रहे थे। ट्रंप ने इस सफलता पर खुशी जताते हुए कहा कि अब यह आतंकी अफ्रीका के लोगों को नहीं डरा पाएगा। वह अब अमेरिकियों को निशाना बनाने की साजिश भी नहीं रच सकेगा। ट्रंप का मानना है कि इस आतंकी के खात्मे से दुनिया भर में आईएसआईएस का नेटवर्क बहुत कमजोर हो जाएगा। उन्होंने इस ऑपरेशन में सहयोग के लिए नाइजीरिया सरकार का आभार भी जताया।अबू-बिलाल अल-मिनुकी को अबू बक्र इब्र मुहम्मद इब्र अली अल-मैनुकी के नाम से भी जाना जाता था। वह मुख्य रूप से अफ्रीका के साहेल क्षेत्र में सक्रिय था। यह क्षेत्र अटलांटिक महासागर से लाल सागर तक करीब 5,900 किलोमीटर में फैला है। इसमें सेनेगल, मॉरिटानिया, माली, बुर्किना फासो, नाइजर, नाइजीरिया, चाड और सूडान जैसे देश शामिल हैं। इसके अलावा इसका प्रभाव गाम्बिया, गिनी, कैमरून और इरिट्रिया तक भी था।अल-मिनुकी इ …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें