RCB vs MI: मुंबई की प्लेऑफ की उम्मीदों पर फिरा पानी, आरसीबी बनी टेबल टॉपर; भुवनेश्वर-क्रुणाल ने बिखेरा जलवा और पढ़ें भुवनेश्वर कुमार की अगुवाई में गेंदबाजों के घातक प्रदर्शन और क्रुणाल पांड्या की तूफानी बल्लेबाजी के दम पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने मुंबई इंडियंस को दो विकेट से हरा दिया। रविवार को रायपुर में खेले गए मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई ने तिलक वर्मा की अर्धशतकीय पारी की मदद से 20 ओवर में सात विकेट पर 166 रन बनाए। जवाब में आरसीबी ने निर्धारित ओवरों में आठ विकेट खोकर 167 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया। मुंबई के लिए इस मैच में कॉर्बिन बॉश ने चार और दीपक चाहर ने दो विकेट लिए जबकि गजनफर और राज बावा के नाम एक-एक विकेट रहा। टेबल टॉपर बनी गत विजेता आरसीबी इस जीत के साथ आरसीबी अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई और प्लेऑफ की उम्मीदों को और मजबूत कर लिया है। वहीं, मुंबई इंडियंस का सफर लगभग समाप्त हो चुका है। फिलहाल टीम 11 में से आठ मुकाबले हारकर अंक तालिका में छह अंकों के साथ नौवें स्थान पर है जबकि लखनऊ 10वें पायदान पर है। वहीं, आरसीबी के खाते में 14 अंक हो गए हैं और उनका नेट रन रेट +1.103 है, जो बाकी टीमों के मुकाबले बेहतर है। इस तालिका में दूसरे, तीसरे और चौथे स्थान पर क्रमश: सनराइजर्स हैदराबाद, गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग् …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें