IPL: रनों के अंतर से GT की सबसे बड़ी जीत, 2025 के बाद से जयपुर में सातवां मैच हारी RR; तालिका में बड़ा बदलाव और पढ़ें साई सुदर्शन और शुभमन गिल की तूफानी बल्लेबाजी के बाद राशिद खान और जेसन होल्डर की घातक गेंदबाजी के दम पर गुजरात टाइटंस ने राजस्थान रॉयल्स पर 77 रनों से शानदार जीत दर्ज की। शनिवार को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात ने 20 ओवर में चार विकेट पर 229 रन बनाए। जवाब में राजस्थान की टीम 16.3 ओवर में सिर्फ 152 रन ही बना सकी और ऑलआउट हो गई। गुजरात ने दूसरा स्थान हासिल किया रनों के अंतर के हिसाब से यह गुजरात टाइटंस की सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले टीम ने 2023 में मुंबई इंडियंस को 62 रनों से हराया था। वहीं, राजस्थान की चौथी बड़ी हार है। बता दें कि, 2025 से अब तक जयपुर में खेले आठ आईपीएल मैचों में राजस्थान सातवां मैच हारी है। इस जीत के साथ गुजरात 14 अंक लेकर अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गई। वहीं, राजस्थान पांचवें पायदान पर खिसक गई। आईपीएल 2026: अंक तालिका का हाल टीम मैच जीते हारे बेनतीजा अंक नेट रन रेट सनराइजर्स हैदराबाद 11 7 4 0 14 +0.737 गुजरात टाइटंस 11 7 4 0 14 +0.228 पंजाब किंग्स 10 6 3 1 13 +0.571 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 10 6 4 0 12 +1.234 राजस्थान रॉयल्स 11 6 5 0 12 …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें