पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नींव को मजबूत करने वाले सबसे वरिष्ठ कार्यकर्ताओं में से एक, 98 वर्षीय माखनलाल सरकार एक बार फिर चर्चा के केंद्र में हैं। पश्चिम बंगाल में नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने माखनलाल सरकार का अभिनंदन किया और उनसे आशीर्वाद लिया। उन्हें 1953 में कश्मीर में भारतीय तिरंगा फहराने के आंदोलन के दौरान श्यामा प्रसाद मुखर्जी के साथ जाते समय गिरफ्तार किया गया था। वे पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी के रहने वाले हैं। राष्ट्रवादी आंदोलन और कश्मीर यात्रा शपथ ग्रहण के दौरान प्रधानमंत्री ने बंगाल में भाजपा के सबसे पुराने कार्यकर्ताओं में से एक सरकार को पहले अंगवस्त्र ओढ़ाकर उनका सम्मान किया फिर उनके पैर छुकर उन्हें गले लगाया। इस दौरान वयोवृद्धि भाजपा कार्यकर्ता काफी भावुक नजर आए। पीएम मोदी की ओर से भाजपा के वरिष्ठ नेता के साथ यह व्यवहार पार्टी की ओर से अपने वरिष्ठ नेताओं और संस्थापक सदस्यों के प्रति सम्मान का प्रतीक है।पीएम के साथ पिता के मंच साझा करने के बाद माखनलाल सरकार के बेटे माणिकलाल सरकार ने कहा, “अपने पिता को मिले सम्मान को देखकर मेरी आंखों में आंसू आ गए। प्रधानमंत्री और भाजपा मेरे पिता को नहीं भूले। मेरे पिता भी बेहद खुश थे। इस उम्र में उन्हें मंच पर लाकर सम्मानित किया गया। मेरे पिता 16 साल की उम्र से ही आरएसएस के सिद्धांतों पर चलते रहे हैं… भाजपा की स्थापना के बाद से ही वे पार्टी के लिए काम करते रहे हैं। वे दार्जिलिंग में पार्टी के पहले अध्यक्ष थे… सत्ता में न होने के बावजूद आज मंच पर उन्हें इतना सम्मान मिला। मेरे पिता श्यामा प्रसाद मुखर्जी के साथ कश्मीर गए थे। वे अक्सर दिल्ली में भी मिलते थे। मे …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)
बंगाल के मंच पर खास क्षण: कौन हैं 98 वर्षीय माखनलाल, जिन्हें गले लगाकर पीएम ने छुए पैर, इनके बारे में जानिए
पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नींव को मजबूत करने वाले सबसे वरिष्ठ कार्यकर्ताओं में से एक, 98 वर्षीय माखनलाल सरकार एक बार फिर चर्चा के केंद्र में हैं। पश्चिम बंगाल में नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने माखनलाल सरकार का अभिनंदन किया और उनसे आशीर्वाद लिया। उन्हें 1953 में कश्मीर में भारतीय तिरंगा फहराने के आंदोलन के दौरान श्यामा प्रसाद मुखर्जी के साथ जाते समय गिरफ्तार किया गया था। वे पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी के रहने वाले हैं। राष्ट्रवादी आंदोलन और कश्मीर य