IPL 2026: केएससीए ने मांगे थे 10000 मुफ्त टिकट? बंगलूरू से फाइनल की मेजबानी छिन जाने के बाद BCCI का बड़ा दावा और पढ़ें आईपीएल 2026 के फाइनल की मेजबानी बंगलूरू के बजाय अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम को दी गई है। इसे लेकर अब विवाद गहराता जा रहा है। गत चैंपियन होने के नाते फाइनल मैच बंगलूरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में ही कराया जाना था, लेकिन भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ज (बीसीसीआई) ने अहमदाबाद में खिताबी मुकाबला कराने का फैसला लिया। इतना ही नहीं बंगलूरू में प्लेऑफ का एक भी मैच नहीं होगा। कितनी है चिन्नास्वामी स्टेडियम की दर्शक क्षमता? बीसीसीआई सूत्रों का कहना है कि कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (केएससीए) द्वारा अतिरिक्त 10,057 मानार्थ टिकटों की मांग किए जाने के कारण एम चिन्नास्वामी स्टेडियम से आईपीएल फाइनल और प्लेऑफ मैचों को स्थानांतरित किया गया। परंपरा के अनुसार, मौजूदा चैंपियन होने के कारण रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को फाइनल की मेजबानी करनी थी। आईपीएल चेयरमैन अरुण धूमल ने हालांकि कहा कि अपेक्षाकृत कम क्षमता वाले इस स्टेडियम में मानार्थ टिकटों की अत्यधिक मांग के कारण बंगलूरू में फाइनल आयोजित करना असंभव हो गया था। एम चिन्नास्वामी स्टेडियम की क्षमता लगभग 35,000 दर्शकों की है। प्लेऑफ और फाइनल का कार्यक्रम इस सत्र के प्लेऑफ मुकाबले धर्मशाला (26 …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें