1 of 11 Bareilly Murder - फोटो : अमर उजाला Link Copied आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने शारदा यादव का भरोसा जीत लिया था, लेकिन वह उसे जायदाद नहीं दे रही थीं। उसने उन्हें बहाने से बुलाया। कार में बातचीत के दौरान जब शारदा ने उसे लालची कहा तो उसने उनकी हत्या कर दी। बरेली के सुभाषनगर इलाके में सेवानिवृत्त दरोगा गजराज सिंह की बुजुर्ग पत्नी शारदा यादव की हत्या करने वाले मुंहबोले बेटे नगर निगम टैक्स विभाग के संविदाकर्मी वरुण पाराशरी को कोर्ट ने जेल भेज दिया। 2 of 11 यहीं मिला था शारदा का शव - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी सुभाषनगर थाना प्रभारी सतीश कुमार नैन ने बताया कि आरोपी संविदा कर्मी वरुण पाराशरी ने जुर्म कबूल लिया। उसने बताया कि उसकी सेवा से खुश होकर शारदा उसे बेटा मानती थीं और उसके नाम सात बीघा जमीन करने की बात कहती थीं। 3 of 11 पुलिस की गिरफ्त में आरोपी और मृतक शारदा की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी दो मई को वरुण ने शारदा को फोन करके मंदिर जाने के बहाने बुलाया। उन्हें लेकर वह कार से मंदिर की ओर बढ़ा। फिर जमीन अपने नाम करने के लिए कहा। शारदा ने उसे लालची कहा और साफ इन्कार कर दिया। कहा कि उनके तीन बेटे हैं, वह किसी और को संपत्ति कैसे दे सकती हैं। 4 of 11 पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी गुस्साए वरुण ने पाने से हमला कर बेहोश कर दिया। इसके बाद शारदा का मुंह व नाक बंद कर ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी। रातभर कार में शव रखकर वरुण घूमता रहा। तीन मई की सुबह शव पीलीभीत जिले के जहानाबाद इलाके में कुकरी गांव के पास झाड़ियों में फेंक दिया था। 5 of 11 जांच के लिए पहुंचे पुलिस अधिकारी - फोटो : स …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें