दिल्ली-एनसीआर में कई जगह हुई बारिश-बूंदाबांदी ने शाम की गर्म हवाओं की तासीर बदल दी है। रात 12 बजे के आसपास हुई बारिश ने एक बार फिर गर्मी पर विराम लगाने का काम किया है। मौसम विभाग ने रविवार के लिए बारिश का अनुमान जताया भी था। आज के लिए यलो अलर्ट भी जारी है। #WATCH | Delhi: Rain lashes several parts of the national capital. Visuals from Mandi House. pic.twitter.com/icUO16BBMa— ANI (@ANI) May 3, 2026 #WATCH | Delhi witnesses a sudden change in weather as strong winds sweep through parts of the National Capital. Visuals from Kartavya Path. Moderate (wind speed 50-60 kmph gusting to 70 kmph) to Severe Thunderstorm (wind speed 60-70 kmph gusting to 80 kmph) with… pic.twitter.com/zOSdvB3oNk — ANI (@ANI) May 3, 2026 दिल्ली-एनसीआर के मौसम में देर रात अचानक बदलाव देखने को मिला। राष्ट्रीय राजधानी के कुछ हिस्सों में तेज हवाएं चल रही हैं। एनसीआर में बारिश भी हुई। दिल्ली के कुछ हिस्सों में मध्यम (हवा की गति 50-60 किमी प्रति घंटा, 70 किमी प्रति घंटा तक के झोंके) से लेकर गंभीर गरज के साथ तूफान (हवा की गति 60-70 किमी प्रति घंटा, 80 किमी प्रति घंटा तक के झोंके) आने की संभावना है, साथ ही बिजली गिरने, ओलावृष्टि और तेज आंधी के साथ मध्यम बारिश भी हो सकती है।मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले तीन दिन के दौरान अधिकतम तापमान में 3-5 गिरावट और उसके बाद 3-5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी। साथ ही, पिछले 24 घंटों में दिल्ली में दक्षिण-पूर्वी हवाएं 10-15 किमी प्रतिघंटा की गति से चलीं, जो बढ़कर किमी प्रतिघंटा तक पहुंच गईं।दिल्ली में 4 से 9 मई के बीच मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिल …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें