पिछले कुछ दिनों से भीषण गर्मी की मार झेल रहे दिल्ली के लोगों को राहत मिली है। शनिवार देर रात हुई बूंदाबांदी और तेज हवाओं ने चढ़ते पारे पर ब्रेक लगा दिया है। इससे लोगों को झुलसाती गर्मी से फौरी राहत मिली। हालांकि, रविवार को तपती धूप और गर्म हवाओं ने लोगों का जीना दुश्वार कर दिया। इससे लोगों का हाल बेहाल रहा और वह परेशान दिखे। वह घर से बाहर निकलते ही पसीना पोंछते नजर आए। शाम और रात के समय गर्म हवाएं चली। इस दौरान अधिकतम तापमान 36.6 और न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री दर्ज हुआ। वही, बीते 24 घंटे में दिल्ली के अंदर 0.6 एमएम बारिश रिकॉर्ड हुई। साथ ही, दिल्ली में अधिकतम आर्द्रता 70 प्रतिशत और न्यूनतम आर्द्रता 43 प्रतिशत रही। और पढ़ें …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें