IPL 2026: वानखेड़े के बाद चेपॉक में भी चेन्नई ने मुंबई को रौंदा, कार्तिक शर्मा ने CSK के लिए बनाया खास रिकॉर्ड और पढ़ें अंशुल कंबोज की अगुवाई में गेंदबाजों के घातक प्रदर्शन के बाद ऋतुराज गायकवाड़ और कार्तिक शर्मा की धमाकेदार बल्लेबाजी के दम पर चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने मुंबई इंडियंस पर आठ विकेट से शानदार जीत दर्ज की। शनिवार को चेपॉक स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई ने नमन धीर की अर्धशतकीय पारी की मदद से 20 ओवर में सात विकेट पर 159 रन बनाए। जवाब में सीएसके ने 18.1 ओवर में दो विकेट पर 160 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया। मुंबई के लिए बुमराह और गजनफर ने एक-एक विकेट हासिल किया। एक और मुकाबला हार गई मुंबई… चेन्नई की यह मुंबई पर मौजूदा सत्र की दूसरी जीत है। इससे पहले ऋतुराज की टीम ने मुंबई इंडियंस को वानखेड़े स्टेडियम में 103 रनों से हराया था। वहीं, 2023 के बाद से चेन्नई ने मुंबई के खिलाफ सात में से छठी बार जीत दर्ज की। अंक तालिका में चेन्नई आठ अंक और 0.005 नेट रन रेट के साथ छठे पायदान पर पहुंच गई। वहीं, मुंबई लगातार तीन मुकाबलों में शिकस्त के साथ नौवें स्थान पर है। आईपीएल 2026: अंक तालिका का हाल टीम मैच जीते हारे बेनतीजा अंक नेट रन रेट पंजाब किंग्स 8 6 1 1 13 +1.043 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 9 …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें