कुल्लू के उपमंडल आनी के शमशर-गुगरा मार्ग पर शनिवार शाम एक बेहद दर्दनाक हादसा हुआ। शाम करीब 4:30 बजे बालीओल के समीप तेज आंधी-तूफान से एक विशाल चीड़ का पेड़ चलती बोलेरो गाड़ी पर गिर गया। पेड़ के भारी भरकम वजन और स्पीड से गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क से पेड़ सहित नीचे खाई में गिर गई और उसके परखच्चे उड़ गए। हादसे के समय बोलेरो में चालक समेत कुल सात लोग सवार थे, जिनमें छह स्कूल शिक्षक शामिल थे। इस दर्दनाक दुर्घटना में चार महिला शिक्षकों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों और राहगीरों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। साथ चल रही अन्य गाड़ियों के यात्रियों ने नीचे उतरकर घायलों को बाहर निकाला।सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड, पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं और सभी घायलों को सिविल अस्पताल आनी पहुंचाया गया। अस्पताल में चार शिक्षिकाओं को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि दो घायल शिक्षिकाओं को गंभीर हालत में आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया है। चालक का इलाज आनी अस्पताल में जारी है।हादसे में मृतकों की पहचान स्नेह लता पत्नी टीका नंद निवासी गांव पारलीधार, बंती कौंडल पत्नी हेम दत्त निवासी गांव लामीसेरी, उषा कुमारी पत्नी मदन लाल निवासी गांव तराला और सीमा आजाद पत्नी जिया लाल आजाद निवासी गांव रोपड़ी के रूप में हुई है। ये सभी शिक्षिकाएं इस क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों में सेवाएं दे रही थीं, जो स्कूल से वापस इस गाड़ी में अपने घर आ रही थी। उनकी अचानक मृत्यु से शिक्षा जगत सहित पूरे इलाके में गहरा शोक है।घायलों में सुरेश चंद (42), तारा देवी (47) और रीना कुमारी (40) शामिल हैं, जिनका उपचार जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुस …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)
हिमाचल में दर्दनाक हादसा: कुल्लू में चलती बोलेरो पर गिरा चीड़ का पेड़, चार महिला शिक्षकों की मौत; तीन घायल
कुल्लू के उपमंडल आनी के शमशर-गुगरा मार्ग पर शनिवार शाम एक बेहद दर्दनाक हादसा हुआ। शाम करीब 4:30 बजे बालीओल के समीप तेज आंधी-तूफान से एक विशाल चीड़ का पेड़ चलती बोलेरो गाड़ी पर गिर गया। पेड़ के भारी भरकम वजन और स्पीड से गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क से पेड़ सहित नीचे खाई में गिर गई और उसके परखच्चे उड़ गए। हादसे के समय बोलेरो में चालक समेत कुल सात लोग सवार थे, जिनमें छह स्कूल शिक्षक शामिल थे। इस दर्दनाक दुर्घटना में चार महिला शिक्षकों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों