इकाइयों की संख्या 120 से बढ़कर 350 हो गई 33 बड़ी इकाइयों में उत्पादन शुरू हो चुका है, जबकि निर्माणाधीन इकाइयों की संख्या 120 से बढ़कर 350 हो गई है। आंकड़ों के अनुसार, 31 मार्च 2025 तक पिछले 24 वर्षों में 3048 भूखंड आवंटित किए गए थे, जबकि पिछले एक वर्ष में ही 78 नए आवंटन किए गए। इन भूखंडों के लिए 220 कंपनियों ने आवेदन किया था। आवंटन पाने वालों में मिंडा, फिल्म सिटी, अंबर और एसेंट जैसी प्रमुख कंपनियां शामिल हैं। पिछले 24 वर्षों में 2250 लीज प्लान जारी किए गए थे, जबकि केवल एक वर्ष में लगभग 500 नए प्लान को मंजूरी दी गई है। अगले एक वर्ष में यीडा क्षेत्र का आकार नोएडा और ग्रेटर नोएडा से भी बड़ा होने की संभावना है। वर्तमान में 800 इकाइयों के नक्शे पास हो चुके हैं, जिनमें से 400 इकाइयां जल्द ही जमीन पर उतरेंगी। मुकदमेबाजी कम करने के लिए भी विशेष कार्ययोजना लागू की गई है, जिसके चलते हाईकोर्ट में लंबित मामलों की संख्या 3000 से घटकर 600 रह गई है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें