इस हाई-प्रोफाइल कार्यक्रम में वालंटियर के रूप में काम कर रही हेलेन माबुस ने उस डरावने पल को याद किया। उन्होंने बताया कि टेरेस लेवल के प्रवेश द्वार के पास एक अस्थायी कमरा बनाया गया था। इस कमरे का उपयोग मुख्य रूप से बार कार्ट और अन्य सामान रखने के लिए किया जा रहा था। माबुस के अनुसार, उस समय वहां सुरक्षा का कोई पुख्ता इंतजाम नहीं था और न ही कोई निगरानी की जा रही थी।हेलेन ने बताया, ‘वह शख्स उसी कमरे में छिपा था। उसने अपने बैग से कुछ निकाला और उसे जोड़ना शुरू कर दिया।’ उन्होंने आगे बताया कि वह हथियार काफी लंबा था और किसी सामान्य बंदूक जैसा नहीं दिख रहा था। हमलावर सुरक्षाकर्मियों की नजरों से थोड़ा ओझल होकर इस काम को अंजाम दे रहा था। जैसे ही उसने हथियार तैयार किया, वह तेजी से बॉलरूम की ओर भागा और हमला करना शुरू कर दिया।चश्मदीद के मुताबिक, हमलावर ने बिना सोचे-समझे हर दिशा में गोलियां चलानी शुरू कर दीं। हेलेन ने बताया, ‘ऐसा लग रहा था जैसे वह हर तरफ अंधाधुंध फायरिंग कर रहा हो। मैंने कम से कम 10 राउंड गोलियों की आवाज सुनी। गोलियों की आवाज सुनते ही वहां चीख-पुकार मच गई। लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। मैं भी वहां से भागी।‘पुलिस के अनुसार, हमलावर की पहचान कैलिफोर्निया के टोरेंस निवासी कोल टॉमस एलन के रूप में हुई है। एलन ने वाशिंगटन हिल्टन होटल में प्रवेश किया और सीधे उस बॉलरूम की ओर बढ़ा जहां राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और लगभग 2,500 प्रतिष्ठित मेहमान मौजूद थे।जब हमलावर ने हमला किया, उस वक्त मेहमानों को सलाद परोसा जा रहा था। जैसे ही फायरिंग शुरू हुई, सीक्रेट सर्विस के एजेंटों ने तुरंत राष्ट्रपति ट्रंप को वहां से सुरक्षित बाहर निकाला। स्थिति इतनी तनावपूर्ण थी कि …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)
ट्रंप पर हमला: सीक्रेट रूम में हथियार तैयार कर मचाया तांडव, चश्मदीद ने बयां किया आंखों देखा खौफनाक मंजर
इस हाई-प्रोफाइल कार्यक्रम में वालंटियर के रूप में काम कर रही हेलेन माबुस ने उस डरावने पल को याद किया। उन्होंने बताया कि टेरेस लेवल के प्रवेश द्वार के पास एक अस्थायी कमरा बनाया गया था। इस कमरे का उपयोग मुख्य रूप से बार कार्ट और अन्य सामान रखने के लिए किया जा रहा था। माबुस के अनुसार, उस समय वहां सुरक्षा का कोई पुख्ता इंतजाम नहीं था और न ही कोई निगरानी की जा रही थी।हेलेन ने बताया, 'वह शख्स उसी कमरे में छिपा था। उसने अपने बैग से कुछ निकाला और उसे जोड़ना शुरू कर दिया।' उन्होंने आगे बताया कि वह हथियार