पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव 2026 के दूसरे चरण के लिए सभी राजनीतिक दल प्रचार में जुटे हैं। इसी कड़ी में पीएम मोदी ने आज राज्य बनगांव में एक जनसभा को संबोधित किया है। पीएम मोदी ने इस दौरान राज्य की सत्ता धारी दल तृणमूल कांग्रेस और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधा है। उन्होंने आगे कहा, ‘बंगाल का ये चुनाव अब अंतिम चरण में है, लेकिन आपने एक बात नोटिस की होगी, 15 साल पहले टीएमसी मां, माटी, मानुष की बातें करके सत्ता में आई थी, लेकिन अब इनके मुंह से मां, माटी, मानुष ये शब्द तक नहीं निकलते। आखिर क्यों? क्या कारण है? ये टीएमसी वाले अगर मां, माटी, मानुष की याद दिलाएंगे तो इनके पाप सामने आ जाएंगे। टीएमसी की निर्ममता ने मां को रुला दिया, माटी को सिंडिकेट और घुसपैठियों के हवाले कर दिया और बंगाल के मानुष को पलायन के लिए मजबूर कर दिया। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें