12:06 PM, 26-Apr-2026 पीएम मोदी ने स्कूल बच्चों की छुट्टियों को लेकर संदेश पीएम मोदी ने मन की बात के 133वें एपिसोड में स्कूल बच्चों की छुट्टियों को लेकर संदेश दिया। उन्होंने कहा कि यह समय बच्चों की छुट्टियों का है और सभी बच्चों को चाहिए कि वे अपनी छुट्टियों का पूरा आनंद लें।पीएम मोदी ने बच्चों से यह भी अपील की कि वे सिर्फ मनोरंजन ही न करें, बल्कि इस दौरान कुछ नया सीखने की कोशिश भी करें। उन्होंने कहा कि छुट्टियों का सही उपयोग बच्चों के विकास में मदद कर सकता है और उन्हें नई चीजें सीखने का अवसर देता है। 11:52 AM, 26-Apr-2026 भारत के डेयरी सेक्टर और पारंपरिक खाद्य संस्कृति पर चर्चा पीएम मोदी ने मन की बात के 133वें एपिसोड में भारत के डेयरी सेक्टर और पारंपरिक खाद्य संस्कृति पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि भारत में खाने-पीने की परंपरा सिर्फ स्वाद तक सीमित नहीं है, बल्कि यह हमारी संस्कृति और पहचान का हिस्सा भी है। इसी परंपरा का एक अहम हिस्सा भारतीय चीज भी है। पीएम मोदी ने बताया कि हाल ही में ब्राजील में आयोजित एक अंतरराष्ट्रीय चीज प्रतियोगिता में भारतीय चीज ब्रांड्स ने शानदार प्रदर्शन किया और प्रतिष्ठित पुरस्कार हासिल किए। इस उपलब्धि की सोशल मीडिया पर भी खूब चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि भारत के डेयरी सेक्टर में तेजी से बड़ा बदलाव हो रहा है। इस क्षेत्र में वैल्यू एडिशन यानी प्रोसेसिंग और नए उत्पादों के जरिए पारंपरिक स्वाद को नई पहचान मिल रही है। पीएम मोदी के अनुसार, आज भारतीय चीज दुनिया के कई देशों में अपनी जगह बना रही है और भारत का स्वाद अब वैश्विक प्लेटों तक पहुंच रहा है, जो देश के लिए गर्व की बात है। 11:45 AM, 26-Apr-2026 जनगणना पूरे देश की साझा जिम्मेदारी- पीएम मोदी उन्होंने बताया कि …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें