29-30 अप्रैल को भी बारिश की संभावना मौसम विभाग के अनुसार, 29 अप्रैल को भी बारिश होने की उम्मीद है। इस दौरान अधिकतम तापमान 39-41 डिग्री और न्यूनतम 25-27 डिग्री रहने की संभावना है। साथ ही, आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश, गरज-चमक व तेज हवाओं का दौर जारी रह सकता है। वहीं, 30 अप्रैल को अधिकतम तापमान 37-39 डिग्री और न्यूनतम 23-25 डिग्री तक गिर सकता है। दिन में आंशिक बादल और शाम के समय गरज के साथ बादल बनने की संभावना है। इसके अलावा, 1 और 2 मई को अधिकतम तापमान 39-41 डिग्री और न्यूनतम तापमान क्रमशः 23-25 और 24-26 डिग्री रहने का अनुमान है, इन दिनों आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा और हवाएं सामान्य गति से चलेंगी। संबंधित वीडियो- …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें