1 of 6 एसयूवी-ट्रेलर की टक्कर, पति-पत्नी-पुत्र और दो चालक समेत पांच की मौत - फोटो : अमर उजाला Link Copied यूपी के मऊ जनपद के दोहरीघाट थाना क्षेत्र के कुसुम्हा-बसारथपुर के पास वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन पर रात्रि लगभग 2.30 बजे मऊ की तरफ से आ रही एसयूवी डिवाइडर से टकरा कर दूसरी लेंनपर ट्रेलर से टकरा गई। जिसमें रांची से पुत्री की शादी कर गोरखपुर लौट रहे पति-पत्नी-पुत्र और दो चालक समेत पांच की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। 2 of 6 एसयूवी-ट्रेलर की टक्कर, पति-पत्नी-पुत्र और दो चालक समेत पांच की मौत - फोटो : अमर उजाला ट्रेलर चालक हुआ फरार घटना के बाद ट्रेलर चालक गाड़ी खड़ा कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला भेज दिया। वहीं ट्रेलर को कब्जे में लेकर थाने उठा लाई, जबकि एसयूवी को ट्रैक्टर से खिंचावाकर सड़क किनारे कर आवागमन बहाल कराया। 3 of 6 एसयूवी-ट्रेलर की टक्कर, पति-पत्नी-पुत्र और दो चालक समेत पांच की मौत - फोटो : अमर उजाला बेटी की शादी कर लौट रहा था परिवार गोरखपुर जनपद के खोराबार थाना क्षेत्र के रानीडीहा निवासी 53 वर्षीय विनय श्रीवास्तव पुत्र स्व. ठाकुर रमाशंकर लाल श्रीवास्तव अपनी बेटी विमन्सा की शादी के लिए झारखंड के रांची गए थे। 20 अप्रैल को विवाह संपन्न होने के बाद अन्य रिश्तेदार वहां से वापस लौट आए थे। जबकि विनय श्रीवास्तव, 58 वर्षीय पत्नी अर्चना श्रीवास्त, इकलौते बेटे 27 वर्षीय कृतार्थ श्रीवास्तव के साथ रुक गए थे। जो शनिवार को किराए के एसयूवी से गोरखपुर घर लौट रहे थे। 4 of 6 एसयूवी-ट्रेलर की टक्कर, पति-पत्नी-पुत्र और दो चालक समेत पांच की मौत - फोटो : अमर उजाला झपकी आने से हुआ हादस …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें