CUET PG 2026 Result: 5.04 लाख विद्यार्थियों को था इंतजार सीयूईटी पीजी परीक्षा के लिए कुल 7,14,621 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिसमें से 4,05,905 महिलाएं, 3,08,697 और 19 परीक्षार्थी तीसरा लिंग श्रेणी के थे। इनमें से 5,04,301 ही परीक्षा में शामिल हुए। परीक्षा में शामिल होने वालों में 1,98,060 महिलाएं, 1,47,151 पुरुष और 9 अभ्यर्थी तीसरा लिंग श्रेणी के थे। ये सभी अभ्यर्थी अब अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। 3.45 लाख अद्वितीय उम्मीदवार हुए परीक्षा में शामिल परिणाम पीडीएफ के अनुसार, इस बार सीयूईटी पीजी परीक्षा के लिए पंजीकरण करने वाले उम्मीदवारों में 4,11,366 अद्वितीय (Unique) उम्मीदवार थे। वहीं, परीक्षा में 3,45,220 अद्वितीय (Unique) अभ्यर्थियों ने भाग लिया। परिणाम ऑनलाइन स्कोरकार्ड प्रारूप में प्रकाशित किया जाता। इसमें उम्मीदवार का नाम और रोल नंबर जैसी जानकारी शामिल होती हैं। परीक्षा में शामिल विषय और प्राप्त अंक स्पष्ट रूप से प्रदर्शित किए जाते हैं। परसेंटाइल स्कोर और उत्तीर्णता स्थिति का भी उल्लेख किया जाता है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें