तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में आज मतदान का दिन है। जहां तमिलनाडु की सभी 234 विधानसभा सीटों पर मतदान है, वहीं पश्चिम बंगाल में पहले चरण की 152 सीटों के लिए वोटिंग है। असम, केरल और पुदुचेरी की तरह तमिलनाडु और बंगाल में भी वोटिंग के पिछले रिकॉर्ड टूटने की उम्मीद जताई जा रही है। ऐसे में यह जानना अहम है कि इन दोनों राज्यों में इस बार कितने मतदाता नई सरकार को चुनेंगे? इस बार दोनों राज्यों से मैदान में कितने प्रत्याशी हैं? 2021 के विधानसभा चुनाव में इन दोनों राज्यों में कितनी वोटिंग हुई थी? किन सीटों पर सबसे ज्यादा और सबसे कम मतदान हुआ था? आइये जानते हैं… तमिलनाडु में 234 विधानसभा सीटों पर 4,023 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनकी किस्मत का फैसला 5.73 करोड़ मतदाता करेंगे। इनमें 2.80 करोड़ पुरुष और 2.93 करोड़ महिला मतदाता हैं। सुचारू रूप से मतदान के लिए 75,032 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। 2021 के विधानसभा चुनाव के दौरान राज्य में 73.46% वोटिंग हुई थी। राज्य की कुलिथलई विधानसभा सीट पर 2021 में सबसे ज्यादा मतदान हुआ था। यहां के 87% मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। वहीं, विलीवक्कम विधानसभा सीट पर सबसे कम मतदान हुआ था। यहां सिर्फ 56% लोगों ने वोट डाला था। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)
Assembly Election: जहां आज मतदान वहां 2021 में कितने पड़े थे वोट, इस बार कहां-कितने उम्मीदवार आजमा रहे किस्मत?
तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में आज मतदान का दिन है। जहां तमिलनाडु की सभी 234 विधानसभा सीटों पर मतदान है, वहीं पश्चिम बंगाल में पहले चरण की 152 सीटों के लिए वोटिंग है। असम, केरल और पुदुचेरी की तरह तमिलनाडु और बंगाल में भी वोटिंग के पिछले रिकॉर्ड टूटने की उम्मीद जताई जा रही है। ऐसे में यह जानना अहम है कि इन दोनों राज्यों में इस बार कितने मतदाता नई सरकार को चुनेंगे? इस बार दोनों राज्यों से मैदान में कितने प्रत्याशी हैं? 2021 के विधानसभा चुनाव में इन दोनों राज्यों में कितनी वोटिंग हुई थी