आईटी सेक्टर में हालिया विवादों के बीच कॉरपोरेट वर्क कल्चर एक बार फिर चर्चा के केंद्र में आ गया है। अमृता फडणवीस ने टीसीएस से जुड़े मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए दावा किया कि उनके कार्यकाल के दौरान एक्सिस बैंक में भी धर्मांतरण से जुड़े मामले सामने आए थे। TCS विवाद से बढ़ी बहस टेक महिंद्रा में इफ्तार पार्टी पर भी उठे सवाल इन्फोसिस में भी महिला कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार के आरोप लेंसकार्ट में भी बिंदी-तिलक पर विवाद उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाएं बेहद चिंताजनक हैं और कॉरपोरेट जगत में इस तरह के मामलों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। उनके मुताबिक, उस समय वरिष्ठ अधिकारियों ने हस्तक्षेप कर कार्रवाई की थी और इसी तरह की सख्ती आज भी जरूरी है। अमृता फडणवीस ने यह भी कहा कि महिलाओं से जुड़े मामलों में पहले भी कार्रवाई हुई है, लेकिन अब समाज में कुछ घटनाएं अधिक गंभीर रूप लेती नजर आ रही हैं। उन्होंने युवाओं को जागरूक रहने और सांस्कृतिक मूल्यों को समझने की जरूरत पर जोर दिया।यह पूरा विवाद टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) के नासिक मामले से शुरू हुआ, जहां कुछ कर्मचारियों ने यौन उत्पीड़न, धमकी और जबरन धार्मिक दबाव जैसे गंभीर आरोप लगाए। इस मामले में कई एफआईआर दर्ज हुईं और जांच एजेंसियों को भी शामिल किया गया। पुलिस अब तक सात पुरुषों और एक महिला ऑपरेशन्स मैनेजर समेत कुल आठ लोगों को सलाखों के पीछे भेज चुकी है। मुंब्रा में जिस महिला की तलाश की जा रही है, वह इस मामले की नौवीं कड़ी है। एसआईटी फिलहाल छेड़छाड़, जबरन धर्मांतरण के प्रयास और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने जैसे कुल नौ मामलों की जांच कर रही है। इन आरोपों ने कंपनी के आंतरिक माहौल और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए। हाला …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें