दो साल से बंध है पानी निकासी का रास्ता ग्रामीणों के अनुसार मोहल्ले की गली में करीब तीन फीट तक जलभराव है। आरोप है कि पिछले दो वर्षों से पानी निकासी का रास्ता बंद पड़ा है। ग्राम प्रधान और संबंधित अधिकारियों से कई बार शिकायत करने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उनका कहना है कि जलभराव के कारण बीमारियां फैल रही हैं और हर बार इसी तरह कठिन परिस्थितियों में शवयात्रा निकालनी पड़ती है। ग्रामीण चंद्रपाल, धर्मपाल, राजकुमार, संजय, सोनू, करण, पप्पू और सोहनवीर समेत अन्य लोगों ने जिलाधिकारी से समस्या के समाधान की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें