दिल्ली में बड़ी वारदात: प्रधानमंत्री आवास के पास व्यापारी के घर नौकर ने की लूटपाट, ले गया 32 लाख के जेवर प्रधानमंत्री आवास से कुछ दूरी पर एक व्यापारी के घर में सनसनीखेज लूटपाट हुई है। यह घटना 187 गोल्फ लिंक सड़क पर सामने आई है। बताया जा रहा है कि व्यापारी के नौकर ने इस वारदात को अंजाम दिया। उसने अपने दो-तीन साथियों को घर बुलाया था। बदमाशों ने व्यापारी के पिता, पत्नी और बच्चों के साथ मारपीट की। वे घर में रखे 32 लाख रुपये से अधिक के जेवर लेकर फरार हो गए। शराब कारोबारी है पीड़ित पीड़ित व्यापारी की पहचान अंकित चावला के रूप में हुई है। उनका शराब का कारोबार है। नई दिल्ली जिला पुलिस उपायुक्त सचिन शर्मा ने इस लूटपाट की पुष्टि की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें