एक दिन की छुट्टी के बाद घरेलू शेयर बाजार में बुधवार के कारोबारी सत्र की शुरुआत हरे निशान पर हुई। सेंसेक्स में 1,350 अंक से अधिक की तेजी देखी गई, वहीं निफ्टी 24,200 के पार पहुंचने में सफल रहा। शुरुआती कारोबार के दौरान सेंसेक्स 78,270.42 के स्तर तक गया। वहीं, निफ्टी भी 24,280.90 के ऊच्च स्तर तक पहुंच गया। बैंक और रियल्टी इंडेक्स में 2% का उछाल दिखा। ईरान-अमेरिका के बीच शांति वार्ता की नई उम्मीदों समेत कई अन्य कारकों ने बाजार में बढ़त को बढ़ावा दिया। शुरुआती कारोबार में सेसेक्स के सभी 30 शेयर हरे निशान पर दिखे बुधवार को शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार के बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल आया, जो वैश्विक बाजारों में तेजी और कच्चे तेल की कीमतों में 100 डॉलर प्रति बैरल से नीचे गिरावट को दर्शाता है। यह उछाल अमेरिका और ईरान के बीच राजनयिक संबंधों के फिर से शुरू होने की उम्मीदों के बीच आया है।शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 1,422.85 अंक बढ़कर 78,270.42 के हाई पर पहुंच गया। वहीं, 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 438.25 अंक चढ़कर 24,280.90 पर पहुंचा। कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट और अमेरिका-ईरान शांति वार्ता फिर से शुरू होने की उम्मीदों के बीच कमजोर अमेरिकी मुद्रा के कारण बुधवार को शुरुआती कारोबार में रुपया डॉलर के मुकाबले 20 पैसे मजबूत होकर 93.15 पर पहुंच गया। शुरुआती कारोबार के दौरान सेंसेक्स की सभी 30 कंपनियों के शेयर सकारात्मक दायरे में थे। इंटरग्लोब एविएशन, इंफोसिस, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, एटर्नल, लार्सन एंड टुब्रो और बजाज फाइनेंस प्रमुख लाभ कमाने वाली कंपनियां थीं। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.26 प्रतिशत बढ़कर 95.04 अमेरिकी डॉलर …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)
The Bonus Market Update: घरेलू शेयर बाजार हरे निशान पर; सेंसेक्स 1350 अंक चढ़ा, निफ्टी 24200 के पार पहुंचा
एक दिन की छुट्टी के बाद घरेलू शेयर बाजार में बुधवार के कारोबारी सत्र की शुरुआत हरे निशान पर हुई। सेंसेक्स में 1,350 अंक से अधिक की तेजी देखी गई, वहीं निफ्टी 24,200 के पार पहुंचने में सफल रहा। शुरुआती कारोबार के दौरान सेंसेक्स 78,270.42 के स्तर तक गया। वहीं, निफ्टी भी 24,280.90 के ऊच्च स्तर तक पहुंच गया। बैंक और रियल्टी इंडेक्स में 2% का उछाल दिखा। ईरान-अमेरिका के बीच शांति वार्ता की नई उम्मीदों समेत कई अन्य कारकों ने बाजार में बढ़त को बढ़ावा दिया। शुरुआती कारोबार में सेसेक्स के सभी 30 शेयर हरे न