घटना की सूचना मिलते ही पूर्णिया एसपी स्वीटी सहरावत देर रात जीएमसीएच पहुँचीं। उन्होंने घायलों का हाल जाना और ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टरों से उनके बेहतर इलाज को लेकर बात की। एसपी ने 13 मौतों की पुष्टि करते हुए बताया कि कटिहार पुलिस के समन्वय से मृतकों के परिजनों से संपर्क किया जा रहा है और शवों के पोस्टमार्टम की प्रक्रिया सुनिश्चित की जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा शाम करीब साढ़े 6 बजे हुआ जब एक तेज रफ्तार बस ने ओवरटेक करने के प्रयास में सामने से आ रही पिकअप वैन को जोरदार टक्कर मार दी। पिकअप वैन में करीब 22 लोग सवार थे जो झारखंड के कठिया मेला धाम से दर्शन कर अपने घर (पूर्णिया के सूहवा और हसनगंज के सपनी गांव) लौट रहे थे। टक्कर इतनी भयावह थी कि पिकअप के परखचे उड़ गए और सड़क पर लाशें बिखर गईं। इस दौरान एक बाइक सवार सदानंद मुर्मू (40 वर्ष) भी बस की चपेट में आ गया, जिसकी मौके पर ही मौत हो गई।मृतकों की सूची (कुल 13 मौतें):राधिका हसदा (19), सहुआ, रानीपतरा,तेलमी देवी (40), सहुआ, रानीपतरा, पप्पू हसदा, सहुआ, रानीपतरा, तलपु सोरेन, सहुआ, रानीपतरा,ताना टुडू, डगरूआ, पूर्णिया,बिटिका मरांडी, सहुआ, रानीपतरा, पप्पू देवी, सहुआ, रानीपतरा,चिंतामणि महतो (35), मझुआ, रानीपतरा,सदानंद मुर्मू, बड़हरा कोठी, पूर्णिया (बाइक सवार), तलू सुरेन (48), रौतारा, कटिहार (जीएमसीएच में मौत), दुर्गा बाशकी (60), डगरूआ, पूर्णिया (जीएमसीएच में मौत), रंजीता हेम्ब्रम (55), डगरूआ, पूर्णिया (जीएमसीएच में मौत) शामिल हैं।घायलों में1- ताला हांसदा (60 वर्ष)- सहुआ थाना रानीपतरा पूर्णिया, 2- तलुक मुर्मू (50 वर्ष)- सहुआ थाना रानीपतरा पूर्णिया, 3- राजीव मुर्मू -(6 वर्ष)- सहुआ थाना रानीपतरा पूर्णिया, 4- …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें