1 of 5 बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला Link Copied अदिवि शेष और मृणाल ठाकुर की फिल्म ‘डकैत’ ऐसे समय में रिलीज हुई, जब रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर भौकाल मचा रखा है। यह फिल्म 24 दिन में ही 1000 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर चुकी है, अब भी इसका जबरदस्त कलेक्शन जारी है। क्या ‘धुरंधर 2’ का मुकाबला वीकेंड यानी शनिवार के दिन ‘डकैत’ कर सकी है? जानिए। यह वीडियो/ हटाएं 2 of 5 फिल्म ‘डकैत’ में अदिवि शेष और मृणाल ठाकुर - फोटो : एक्स (ट्विटर) ‘डकैत’ ने दूसरे दिन कितना कमाया? सैकनिल्क के अनुसार फिल्म ‘डकैत’ ने दूसरे दिन 4.51 करोड़ रुपये (शुरुआती आंकड़े) कमाए हैं। जबकि पहले दिन इस फिल्म 6.55 करोड रुपये कमाए लिए हैं। फिल्म का कुल कलेक्शन भी अब तक 11.06 करोड़ रुपये हो चुका है। वीकेंड का फायदा अगर यह फिल्म उठा सकी तो अपने कलेक्शन में इजाफा कर सकती है। 3 of 5 फिल्म ‘डकैत’ में अदिवि शेष और मृणाल ठाकुर - फोटो : यूट्यूब ग्रैब ‘डकैत’ के हिंदी वर्जन को कैसा मिला रेस्पॉन्स? फिल्म ‘डकैत’ तेलुगु और हिंदी में रिलीज हुई। इसके कुल कलेक्शन में हिंदी वर्जन की कमाई भी शामिल है। शनिवार को यानी दूसरे दिन ‘डकैत’ के हिंदी वर्जन ने 79 लाख रुपये बटोरे हैं। इस तरह देखा जाए तो बहुत अच्छा रेस्पॉन्स ‘डकैत’ को हिंदी पट्टी में नहीं मिला है। इसकी वजह कहीं ना कहीं ‘धुरंधर 2’ है। इन दिनों हिंदी पट्टी में यह फिल्म दर्शकों की पहली पसंद बनी हुई है। 4 of 5 ‘डकैत’ की स्टार कास्ट - फोटो : एक्स (ट्विटर) थ्रिलर और लव स्टोरी का मेल है ‘डकैत’ इस फिल्म में प्यार, धोखा, एक्शन और इमोशन सबकुछ देखने को मिलता है। फिल्म के क्लाइमैक्स की काफी तारीफ की …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें