RR vs RCB: आईपीएल के मौजूदा सीजन में आरसीबी की पहली हार, राजस्थान ने पांचवीं बार 200+ का लक्ष्य हासिल किया यह वीडियो/ हटाएं ध्रुव जुरेल (81*) और वैभव सूर्यवंशी (78) की तूफानी अर्धशतकीय पारियों की मदद से राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) को छह विकेट से हरा दिया। शुक्रवार को गुवाहाटी के बारसपारा क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी ने कप्तान रजत पाटीदार की 63 रनों की पारी की मदद से 20 ओवर में आठ विकेट पर 201 रन बनाए। जवाब में राजस्थान ने महज 18 ओवर में चार विकेट पर 202 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया। राजस्थान की शानदार जीत आरसीबी की यह इस सीजन की पहली हार है। इससे पहले खेले दोनों मुकाबले टीम ने जीते थे। वहीं, राजस्थान ने लगातार चार मैचों में शानदार जीत दर्ज की है। फिलहाल टीम अंक तालिका में शीर्ष पर बनी हुई है और उसका नेट रन रेट +2.055 हो गया है। आरसीबी फिलहाल चार अंक और +1.231 के नेट रन रेट लेकर तीसरे पायदान पर है। बता दें कि, राजस्थान ने पांचवीं बार आईपीएल में 200 से ज्यादा रनों के लक्ष्य को हासिल किया। इस मामले में शीर्ष पर पंजाब किंग्स है, जिसने नौ बार यह कारनामा किया है। वहीं, दूसरे स्थान पर छह बार ऐसा करने वाली मुंबई इंडियंस है। वहीं, आरसीबी की आईपीएल में यह 200+ के स्कोर का बचा …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें