राजस्थान को दूसरा झटका नौवें ओवर की पहली गेंद पर क्रुणाल पांड्या ने दिया। उन्होंने वैभव सूर्यवंशी को अपना शिकार बनाया। वह आठ चौके और सात छक्के की मदद से 78 रन बनाकर आउट हुए। अब क्रीज पर शिमरॉन हेटमायर आए हैं। वैभव सूर्यवंशी शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं और उन्होंने महज 15 गेंदों में इस सीजन का अपना दूसरा अर्धशतक पूरा कर लिया है। दूसरे विकेट के लिए वह ध्रुव जुरेल के साथ 50 रनों की साझेदारी भी निभा चुके हैं। पांच ओवर के बाद स्कोर एक विकेट पर 73 रन है। 10:20 PM, 10-Apr-2026 RR vs RCB Live Score: आरसीबी की पारी समाप्त आरसीबी ने राजस्थान रॉयल्स के सामने 202 रनों का लक्ष्य रखा है। शुक्रवार को गुवाहाटी के बारसपारा क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी ने रजत पाटीदार की कप्तानी पारी की मदद से 20 ओवर में आठ विकेट पर 201 रन बनाए। राजस्थान के लिए बिश्नोई, आर्चर और बृजेश ने दो-दो विकेट लिए जबकि संदीप और जडेजा ने एक-एक विकेट चटकाए।टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी की शुरुआत अच्छी नहीं रही। फिल सॉल्ट मैच की पहली ही गेंद पर बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। सॉल्ट को जोफ्रा आर्चर ने आउट किया। इसके बाद पिछले दो मुकाबलों में अर्धशतकीय पारी खेलने वाले देवदत्त पडिक्कल सात गेंदों में 14 रन बनाकर आउट हुए। क्रुणाल पांड्या बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और महज एक रन बनाकर आउट हुए। विराट कोहली अच्छी शुरुआत का फायदा उठान में नाकाम रहे और वह 16 गेंदों में 32 रन बनाने के बाद रवि बिश्नोई की गेंद पर क्लीन बोल्ड हुए।जितेश शर्मा ने भी अपने प्रदर्शन से निराश किया और वह सिर्फ पांच रन ही बना सके। चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 70 रनों की तूफानी …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें