कौन हैं मुकुल चौधरी: क्रिकेट के लिए छोड़ा घर, संघर्ष से नहीं डगमगाए कदम; धोनी से प्रेरित हो बने IPL के फिनिशर लखनऊ सुपर जाएंट्स के 21 वर्षीय मुकुल चौधरी ने दबाव में नाबाद 54 रन बनाकर कोलकाता नाइट राइर्स के खिलाफ टीम को आखिरी गेंद पर यादगार जीत दिलाई। राजस्थान के झुंझुनू से आने वाले मुकुल ने पिता के संघर्ष और धोनी से मिली प्रेरणा के दम पर आईपीएल में खुद को एक भरोसेमंद फिनिशर के रूप में स्थापित किया। मुकुल ने दिया संयम का परिचय 182 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए लखनऊ की शुरुआत लड़खड़ाती रही। स्कोर 104/5 से 128/7 तक पहुंच गया और मिचेल मार्श, एडेन मार्करम, ऋषभ पंत, निकोलस पूरन और आयुष बडोनी जैसे प्रमुख बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके थे। मैच पूरी तरह केकेआर की पकड़ में नजर आ रहा था। ऐसे मुश्किल वक्त में क्रीज पर आए मुकुल चौधरी ने हालात को समझते हुए संयम और हिम्मत दोनों का परिचय दिया। शुरुआत में उन्होंने पारी को संभाला, लेकिन जैसे-जैसे आत्मविश्वास बढ़ा, उनके शॉट्स में आक्रामकता भी दिखने लगी। मुकुल ने सिर्फ 25 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया और 27 गेंदों की अपनी पारी में सात छक्के और दो चौके जड़े। उनकी बल्लेबाजी का सबसे खास पल वह रहा, जब उन्होंने मिडविकेट के ऊपर एक जोरदार शॉट खेला, जिसने महेंद्र सिंह धोनी के मशहूर हेलीकॉप्टर शॉट की याद ताजा कर दी। उस एक शॉट ने न सिर्फ मैच का रुख बदला, बल्कि दर्शकों के बीच …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)
कौन हैं मुकुल चौधरी: क्रिकेट के लिए छोड़ा घर, संघर्ष से नहीं डगमगाए कदम; धोनी से प्रेरित हो बने IPL के फिनिशर
कौन हैं मुकुल चौधरी: क्रिकेट के लिए छोड़ा घर, संघर्ष से नहीं डगमगाए कदम; धोनी से प्रेरित हो बने IPL के फिनिशर लखनऊ सुपर जाएंट्स के 21 वर्षीय मुकुल चौधरी ने दबाव में नाबाद 54 रन बनाकर कोलकाता नाइट राइर्स के खिलाफ टीम को आखिरी गेंद पर यादगार जीत दिलाई। राजस्थान के झुंझुनू से आने वाले मुकुल ने पिता के संघर्ष और धोनी से मिली प्रेरणा के दम पर आईपीएल में खुद को एक भरोसेमंद फिनिशर के रूप में स्थापित किया। मुकुल ने दिया संयम का परिचय 182 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए लखनऊ की शुरुआत लड़खड़ाती रही। स्कोर