चिन्नास्वामी में CSK के खिलाफ RCB ने लगातार तीसरी बार 200+ स्कोर का बचाव किया, पडिक्कल-डेविड और भुवनेश्वर चमके यह वीडियो/ हटाएं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को 43 रनों से हरा दिया। रविवार को आईपीएल 2026 का हाई-वोल्टेज मुकाबला बंगलूरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में आरसीबी ने देवदत्त पडिक्कल और टिम डेविड की अर्धशतकीय पारियों की मदद से 20 ओवर में तीन विकेट पर 250 रन बनाए। जवाब में चेन्नई की टीम 19.4 ओवर में सिर्फ 207 रन ही बना सकी और ऑलआउट हो गई। चिन्नास्वामी में आरसीबी का कारनामा चिन्नास्वामी में चेन्नई के खिलाफ आरसीबी ने लगातार तीसरी बार 200+ के स्कोर का बचाव किया। इससे पहले आरसीबी ने 2024 और 2025 में क्रमश: 27 और दो रनों से मुकाबले जीते थे। अब टीम ने 43 रनों से शानदार जीत दर्ज कर रिकॉर्ड में सुधार कर लिया है। यह आरसीबी की लगातार दूसरी जीत है। वहीं, सीएसके की इस सीजन में यह लगातार तीसरी हार है। सरफराज, प्रशांत और ओवरटन की कोशिशों पर फिरा पानी आरसीबी से मिले 251 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही। कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ महज सात रन बनाकर आउट हुए। वहीं, संजू सैमसन पांच गेंदों में नौ रन बनाकर पवेलियन लौटे। आयुष म्हात्रे भी बल्ले से कुछ …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें