1 of 5 अंतरिक्ष से दिखी ‘नीली धरती’ की जादुई तस्वीर - फोटो : X @NASA Link Copied अमेरिका के नासा का बड़ा मिशन आर्टेमिस II इन दिनों इतिहास रच रहा है। करीब 50 साल बाद इंसानों को चांद की ओर ले जा रहे इस मिशन के अंतरिक्ष यात्रियों ने अंतरिक्ष से पृथ्वी की बेहद खूबसूरत तस्वीरें भेजी हैं, जिसने सबको हैरान कर दिया है। यह वीडियो/ हटाएं आर्टेमिस II के यात्रियों ने कैद किया अद्भुत नजारा 2 of 5 आर्टेमिस II के यात्रियों ने कैद किया अद्भुत नजारा - फोटो : X @NASA इस मिशन के कमांडर रीड वाइजमैन ने जो पहली तस्वीर ली, उसमें पृथ्वी का एक घुमावदार हिस्सा कैप्सूल की खिड़की से नजर आता है। दूसरी तस्वीर में पूरी पृथ्वी दिखाई देती है, जिसमें नीले महासागर, सफेद बादलों की लहरें और यहां तक कि हरे रंग की ऑरोरा (उत्तरी रोशनी) भी चमकती दिख रही है। नासा के मुताबिक, ये नजारा अंतरिक्ष से बेहद शानदार और भावुक कर देने वाला था। पृथ्वी की दो तस्वीरें: 1972 में अपोलो 17; 2026 में आर्टेमिस II 3 of 5 पृथ्वी की दो तस्वीरें: 1972 में अपोलो 17; 2026 में आर्टेमिस II - फोटो : X @NASA नासा की अधिकारी लाकीशा हॉकिन्स ने कहा कि यह सोचकर ही रोमांच होता है कि इस तस्वीर में हमारे चार अंतरिक्ष यात्रियों को छोड़कर पूरी मानवता दिखाई दे रही है। उन्होंने बताया कि मिशन पूरी तरह से सही दिशा में आगे बढ़ रहा है। फिलहाल यह टीम पृथ्वी से करीब 1.8 लाख किलोमीटर दूर पहुंच चुकी है और तेजी से चांद की ओर बढ़ रही है। अभी उन्हें करीब 2.4 लाख किलोमीटर और सफर तय करना है और वे सोमवार तक चांद के पास पहुंच जाएंगे। पृथ्वी के आधे हिस्से पर दिन और आधे पर रात 4 of 5 पृथ्वी के आधे हिस्से पर दिन …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें