KKR vs SRH: जीत की पटरी पर लौटी हैदराबाद, 2012 के बाद पहली बार कोलकाता सत्र के लगातार दो ओपनिंग मैच हारी यह वीडियो/ हटाएं हेनरिक क्लासेन (52), अभिषेक शर्मा (48) और ट्रेविस हेड (46) की तूफानी पारियों के बाद घातक गेंदबाजी के दम पर सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को उनके घर में 65 रनों से हराकर सत्र की पहली जीत दर्ज कर ली। गुरुवार को ईडेन गार्डन्स में खेले गए मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी हैदराबाद ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 226 रन बनाए। जवाब में कोलकाता की टीम 16 ओवर में सिर्फ 161 रन ही बना सकी और ऑलआउट हो गई। उनके लिए अंगकृष रघुवंशी ने सर्वाधिक 52 रनों की पारी खेली। वहीं, हैदराबाद की तरफ से जयदेव उनादकट ने तीन विकेट लिए जबकि ईशान मलिंगा और नीतीश कुमार रेड्डी को दो-दो सफलताएं मिलीं। इसके अलावा हर्ष दुबे ने एक विकेट अपने नाम किया। लगातार दूसरा मैच हारी केकेआर केकेआर 2012 के बाद पहली बार लगातार दो ओपनिंग मैच हारी है। हैदराबाद से पहले उसे मुंबई इंडियंस ने सत्र के शुरुआती मुकाबले में ही हराया था। वहीं, सनराइजर्स की 2020 के बाद कोलकाता के खिलाफ खेले 14 मुकाबलों में सिर्फ चौथी जीत है। वहीं, इडेन गार्डन्स पर खेले 12 आईपीएल मैचों में भी हैदराबाद की यह चौथी जीत है। रघुवंशी का लगातार दूसरे मैच में अर्धशतक, …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)
KKR vs SRH: जीत की पटरी पर लौटी हैदराबाद, 2012 के बाद पहली बार कोलकाता सत्र के लगातार दो ओपनिंग मैच हारी
KKR vs SRH: जीत की पटरी पर लौटी हैदराबाद, 2012 के बाद पहली बार कोलकाता सत्र के लगातार दो ओपनिंग मैच हारी यह वीडियो/ हटाएं हेनरिक क्लासेन (52), अभिषेक शर्मा (48) और ट्रेविस हेड (46) की तूफानी पारियों के बाद घातक गेंदबाजी के दम पर सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को उनके घर में 65 रनों से हराकर सत्र की पहली जीत दर्ज कर ली। गुरुवार को ईडेन गार्डन्स में खेले गए मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी हैदराबाद ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 226 रन बनाए। जवाब में कोलकाता की टीम 16