राजधानी में बुकिंग कराने के बावजूद लोगों को एलपीजी सिलिंडर नहीं मिल रहे हैं जिससे उपभोक्ताओं में नाराजगी बढ़ रही है। कई इलाकों में गैस एजेंसियों के बाहर लंबी कतार रोज लग रही है। सबसे ज्यादा दिक्कत छोटे सिलिंडरों की किल्लत से हो रही है। इस कमी ने अवैध रिफिलिंग के धंधे को खुली छूट दे दी है, जिससे न सिर्फ उपभोक्ताओं की जेब पर असर पड़ रहा है, बल्कि सुरक्षा पर गंभीर खतरा भी खड़ा हो गया है। आरके पुरम, द्वारका, उत्तम नगर, लक्ष्मी नगर, शाहदरा, मयूर विहार और संगम विहार समेत कई इलाकों में उपभोक्ताओं को सिलिंडर लेने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। उपभोक्ताओं के अनुसार, ऑनलाइन बुकिंग के दौरान जो डिलीवरी तारीख दी जाती है, उस पर सिलिंडर घर तक नहीं पहुंचता है।कई एजेंसियों पर छोटे सिलिंडर या तो मिलते ही नहीं या बेहद सीमित संख्या में उपलब्ध होते हैं, जो जल्दी खत्म हो जाते हैं। ठेला चलाने वालों, छोटे दुकानदारों और किराए पर रहने वाले लोगों के लिए यह स्थिति ज्यादा गंभीर है, क्योंकि वह बड़े सिलिंडर का खर्च नहीं उठा सकते। मजबूरी में उन्हें महंगे विकल्पों का सहारा लेना पड़ रहा है।अभी तक पुलिस की सख्ती नहीं होने से गैस की कालाबाजारी करने वालों को खुली छूट थी, जिसकी वजह से हर गली और मोहल्ले में 80 से 90 रुपये में एक किलो गैस मिल जाती थी लेकिन गैस किल्लत होते ही अवैध रिफलिंग करने वालों प्रति किलो गैस के दाम बढ़ाकर 200 से 400 रुपये कर दिए। इस बीच पुलिस ने भी सख्ती कर दी, जिससे दिक्कत और बढ़ गई है।गैस एजेंसियों का दावा है कि सिलिंडर की आपूर्ति सामान्य है और किसी तरह की कमी नहीं है। एजेंसियों के मुताबिक, ज्यादातर उपभोक्ताओं को समय पर डिलीवरी मिल रही है। कुछ मामलों में ट्रांसपोर् …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)
Gas Crisis: दिल्ली में छोटे सिलिंडर की भारी किल्लत, अवैध रीफिलिंग का धंधा जोरों पर; बुकिंग के बाद भी इंतजार
राजधानी में बुकिंग कराने के बावजूद लोगों को एलपीजी सिलिंडर नहीं मिल रहे हैं जिससे उपभोक्ताओं में नाराजगी बढ़ रही है। कई इलाकों में गैस एजेंसियों के बाहर लंबी कतार रोज लग रही है। सबसे ज्यादा दिक्कत छोटे सिलिंडरों की किल्लत से हो रही है। इस कमी ने अवैध रिफिलिंग के धंधे को खुली छूट दे दी है, जिससे न सिर्फ उपभोक्ताओं की जेब पर असर पड़ रहा है, बल्कि सुरक्षा पर गंभीर खतरा भी खड़ा हो गया है। आरके पुरम, द्वारका, उत्तम नगर, लक्ष्मी नगर, शाहदरा, मयूर विहार और संगम विहार समेत कई इलाकों में उपभोक्ताओं को सि