शेयर बाजार में गुरुवार को बड़ा उतार-चढ़ाव दिखा। गुरुवार के मध्य सत्र के कारोबार में इक्विटी बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी आई और निवेशकों द्वारा निचले स्तरों पर ब्लू-चिप आईटी शेयरों की खरीदारी के चलते इनमें आई गिरावट की भरपाई होती दिखी। इस बीच रुपया भी डॉलर के मुकाबले मजबूत हुआ। रुपये में बीते 13 वर्षों में सबसे बड़ी एक दिवसीय बढ़त दर्ज की गई। रुपया डॉलर के मुकाबले एक दिन की सबसे बड़ी बढ़त हासिल करते हुए 93.10 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स-निफ्टी में लौटी हरियाली शुरुआती कारोबार में दोनों सूचकांकों में भारी गिरावट दर्ज की गई, जिसमें 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 1,588.51 अंक गिरकर 71,545.81 के अंतर-दिन के निचले स्तर पर पहुंच गया। हालांकि, आगे चलकर बेंचमार्क सूचकांक हरे निशान पर बंद होने में सफल रहे। 30 शेयरों का सूचकांक बीएसई सेंसेक्स 185.23 (0.25%) अंकों की बढ़त के साथ 73,319.55 के स्तर पर बंद हुआ। दूसरी ओर, 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 33.70(0.15%) अंकों की बढ़त के साथ 22,713.10 के स्तर पर बंद हुआ। एशियाई बाजारों में भी दिखी गिरावट भारी खरीदारी के चलते, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, टेक महिंद्रा, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और इंफोसिस जैसी आईटी क्षेत्र की अग्रणी कंपनियों के शेयरों में 3 प्रतिशत तक की वृद्धि दर्ज की गई। मारुति सुजुकी इंडिया, ट्रेंट, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड, बजाज फाइनेंस, एचडीएफसी बैंक और आईटीसी भी लाभ कमाने वालों में शामिल थे।हालांकि, 30 शेयरों वाले सेंसेक्स समूह में इटरनल, एशियन पेंट्स, सन फार्मास्युटिकल्स, एनटीपीसी, पावरग्रिड, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, रिलायंस इंडस्ट्रीज, इंडिगो, अल्ट्राटेक सीमेंट और अदानी पोर्ट्स जैसी कंपनिया …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)
The Bonus Market Update: बिकवाली के बाद हरियाली; सेंसेक्स 185 अंक चढ़ा, निफ्टी 22700 के पार और रुपया भी मजबूत
शेयर बाजार में गुरुवार को बड़ा उतार-चढ़ाव दिखा। गुरुवार के मध्य सत्र के कारोबार में इक्विटी बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी आई और निवेशकों द्वारा निचले स्तरों पर ब्लू-चिप आईटी शेयरों की खरीदारी के चलते इनमें आई गिरावट की भरपाई होती दिखी। इस बीच रुपया भी डॉलर के मुकाबले मजबूत हुआ। रुपये में बीते 13 वर्षों में सबसे बड़ी एक दिवसीय बढ़त दर्ज की गई। रुपया डॉलर के मुकाबले एक दिन की सबसे बड़ी बढ़त हासिल करते हुए 93.10 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स-निफ्टी में लौटी हरियाली शुरुआती कारो