1 of 7 रामायण की पहली झलक - फोटो : अमर उजाला Link Copied फैंस का इंतजार खत्म हुआ। साल की सबसे बहुप्रतीक्षित और बड़ी फिल्म ‘रामायण’ से आज भगवान राम बने रणबीर कपूर का लुक सामने आ गया है। इस लुक के सामने आने के बाद अब फिल्म को लेकर फैंस का उत्साह और भी चरम पर पहुंच गया है। मेकर्स ने फिल्म को लेकर जो उत्साह पैदा किया है, वो राम के इस शानदार लुक को देखने के बाद बढ़ता है। रणबीर कपूर ने एक बार फिर अपने फैंस को चौंका दिया है। वहीं टीजर में अंत में रावण की भी एक झलक देखने को मिलती है। यह वीडियो/ हटाएं 2 of 7 भगवान राम के किरदार में रणबीर कपूर - फोटो : Youtube- World Of Ramayana भगवान राम के किरदार में जंचे रणबीर 2 मिनट 38 सेकंड के इस वीडियो में रणबीर कपूर छाए नजर आए। भगवान राम के किरदार में रणबीर काफी जंच रहे हैं। फिल्म से अलग-अलग हिस्सों से उनके लुक दिखते हैं। लेकिन हर लुक में रणबीर काफी संयमित नजर आए हैं। यही कारण है कि रणबीर का लुक सामने आने के बाद फिल्म को लेकर फैंस का इंतजार और भी बढ़ता है। 3 of 7 रामायण टीजर - फोटो : Youtube- World Of Ramayana रावण की भी दिखी झलक टीजर में रणबीर कपूर के अलावा और किसी किरदार या कलाकार की झलक नहीं दिखती है। हालांकि, सीता के किरदार में साई पल्लवी और लक्ष्मण के किरदार में रवि दुबे की हल्की सी एक झलक देखने को मिलती है। लेकिन इन सब पर भारी पड़ती है टीजर के अंत में दिखाई गई रावण की झलक। हालांकि, यश बने रावण का लुक अभी भी सामने नहीं आया है। लेकिन पीछे से रावण के गेटअप में उनके किरदार की झलक दिखती है, साथ ही बैकग्राउंड संगीत उनके इस लुक को और भी प्रभावशाली बना देता है। टीजर में रावण के पुष्पक …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें