प्रशंसकों की भीड़ के बीच खड़े मुस्कुराते रहे सलमान सलमान खान कार्यक्रम में सुरक्षाकर्मियों के काफिले के साथ ही पहुंचे थे। लेकिन उनकी टीम को स्टार की एक झलक पाने के लिए उमड़ी भारी भीड़ को नियंत्रित करने में मशक्कत करनी पड़ी। जैसे ही सलमान मंच से उतरे उन्हें प्रशंसकों के हुजूम ने घेर लिया। वीडियो में दिखता है कि इस दौरान कई फैंस उनके करीब आने और उनके साथ तस्वीरें खींचने की कोशिश कर रहे थे। सुरक्षाकर्मियों की मौजूदगी के बावजूद भीड़ इस कदर बढ़ गई कि सुरक्षाकर्मियों को भी उन्हें रोकने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ी। सुरक्षाकर्मी लोगों को धक्का देकर हटाते नजर आए। अफरा-तफरी के माहौल के बीच सलमान शांत और मुस्कुराते हुए बाहर निकलने के लिए जगह तलाशते नजर आए। कार के करीब पहुंचे फैंस कुछ वीडियो में अभिनेता को पुलिस वाहनों के काफिले में कार्यक्रम स्थल से निकलते हुए भी देखा गया, लेकिन तब भी सुरक्षा दल भीड़ को काबू में रखने के लिए संघर्ष करता नजर आया। कई प्रशंसक अपने फोन से सलमान की तस्वीरें खींचने की कोशिश करते नजर आए, कुछ तो उनके करीब जाकर बेहतर तस्वीर लेने के लिए उनकी कार की खिड़की से सटकर खड़े हो गए। सोशल मीडिया पर अफरा-तफरी के वीडियो सामने आने के बाद, कई लोगों ने एक्टर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाना शुरू कर दिया। कुछ ने सलमान की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)
भीड़ के बीच घिरे सलमान खान, सुरक्षाकर्मियों ने लोगों को धक्का देकर अभिनेता को बचाया; फैंस ने जताई चिंता
प्रशंसकों की भीड़ के बीच खड़े मुस्कुराते रहे सलमान सलमान खान कार्यक्रम में सुरक्षाकर्मियों के काफिले के साथ ही पहुंचे थे। लेकिन उनकी टीम को स्टार की एक झलक पाने के लिए उमड़ी भारी भीड़ को नियंत्रित करने में मशक्कत करनी पड़ी। जैसे ही सलमान मंच से उतरे उन्हें प्रशंसकों के हुजूम ने घेर लिया। वीडियो में दिखता है कि इस दौरान कई फैंस उनके करीब आने और उनके साथ तस्वीरें खींचने की कोशिश कर रहे थे। सुरक्षाकर्मियों की मौजूदगी के बावजूद भीड़ इस कदर बढ़ गई कि सुरक्षाकर्मियों को भी उन्हें रोकने के लिए काफी मेह