अमेरिका का मिशन चांद: 54 साल बाद चार अंतरिक्ष यात्री रच सकते हैं इतिहास, क्या और कैसी है तैयारी, जानें सबकुछ यह वीडियो/ हटाएं नासा की तरफ से यह पूरी योजना ऐसे समय में रखी गई है, जब उसके आर्टेमिस-2 मिशन लॉन्च होने की तारीख नजदीक आ चुकी है। माना जा रहा है कि एक अप्रैल को सभी स्थितियों को परखने के बाद नासा चार अंतरिक्ष यात्रियों को अपने पहले चंद्र मिशन के लिए रवाना कर देगा। इस तरह करीब 54 साल बाद अमेरिका एक बार फिर चांद पर इंसान भेजने की रेस में शामिल होगा। अमेरिका की अंतरिक्ष एजेंसी- नेशनल एयरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (नासा) ने अगले कुछ वर्षों में चांद पर एक स्थायी बेस स्थापित करने की योजना रखी है। बीते हफ्ते ही एजेंसी ने अगले एक दशक के चांद से जुड़े मिशन्स का रोड मैप सामने रखा था। इसमें ही चांद पर बेस बनाने और इसके लिए कुछ आधारभूत ढांचों को लगाने की समयसीमा का भी खुलासा किया गया। आखिर 54 साल बाद जिस आर्टेमिस-2 मिशन को नासा मुकम्मल करने जा रहा है, वह है क्या? कौन-कौन इस मिशन का हिस्सा होगा? इसकी लॉन्चिंग की तैयारी कब से की जा रही है? आर्टेमिस-2 का लक्ष्य क्या तय किया गया है? इसके चांद पर लैंडिंग कराने की क्या तैयारी है? इस मिशन के बाद क्या होगा? आइये जानते हैं… क्या है नासा का आर्टेमिस-2 मिशन? नासा का आर्टेमिस-2 मिशन उनके आर्टेमिस कार्यक्रम की दूसरी …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें