यूपी के गाजियाबाद स्थित टीलामोड़ थानाक्षेत्र के गरिमा गार्डन स्थित भल्ला फार्म हाउस बरातघर में 30 मार्च को आई बरात में झगड़ा हो गया। चार-पांच अज्ञात लोगों ने बरातियों पर चाकू से हमला कर दिया। इस दौरान एक महिला समेत कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। डायल 112 की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया। मामले में बागपत के चांदनी नगर थानाक्षेत्र स्थित पानथी गांव निवासी शहजाद ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है। यह वीडियो/ हटाएं …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें