RCB vs SRH: 16 ओवर में आरसीबी ने चेज किया 200+ रन का लक्ष्य, सीजन ओपनर में कोहली-पडिक्कल और किशन के अर्धशतक यह वीडियो/ हटाएं विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल की तूफानी अर्धशतकीय पारियों की मदद से गत विजेता रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने सनराइजर्स हैदराबाद को आईपीएल 2026 के पहले मुकाबले में छह विकेट से हरा दिया। शनिवार को बंगलूरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी हैदराबाद ने ईशान किशन (80) और अनिकेत वर्मा (43) की पारियों की मदद से 20 ओवर में नौ विकेट पर 201 रन बनाए। जवाब में आरसीबी ने 15.4 ओवर में चार विकेट पर 203 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया। कोहली-पडिक्कल की अर्धशतकीय पारियों से जीती आरसीबी 202 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी की शुरुआत झटके के साथ हुई। फिल सॉल्ट महज आठ रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद मोर्चा देवदत्त पडिक्कल और विराट कोहली ने संभाला। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 45 गेंदों में 101 रनों की साझेदारी हुई। इस दौरान पडिक्कल ने 21 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। वह 26 गेंदों में सात चौके और चार छक्के की मदद से 61 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उनका स्ट्राइक रेट 234.61 का रहा। वहीं, कप्तान रजत पाटीदार ने 12 गेंदों में 31 रन बनाकर टीम को जीत के करीब पहुंचाया …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें