Newly released images capture the damage caused to an American E-3 AWACS plane in Iranian retaliatory strikes on Prince Sultan Air Base in Saudi Arabia. Follow Press TV on Telegram: https://t.co/LWoNSpkc2J pic.twitter.com/ftFLmC5wuB — Press TV 🔻 (@PressTV) March 29, 2026 दावा करते हुए ईरान ने कुछ तस्वीरें भी जारी की हैं। तस्वीरों में दिख रहा है कि विशालकाय विमान का बीच का पूरा हिस्सा उड़ चुका है। इसके अलावा, विमानों में ईंधन भरने वाले रिफ्यूलिंग विमानों को भी भारी नुकसान पहुंचा है।ईरान का दावा है कि बदले की इस कार्रवाई में कम से कम 10 अमेरिकी सैनिक घायल हुए हैं। वहीं, दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। हालांकि, अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने अभी तक आधिकारिक तौर पर इस हमले पर खुलकर कोई बयान जारी नहीं किया है।28 फरवरी को अमेरिका और इस्राइल ने ईरान के खिलाफ मोर्चा खोला था। इसके बाद से ही सऊदी अरब स्थित प्रिंस सुल्तान एयरबेस लगातार ईरान के निशाने पर रहा है। ईरान का दावा है कि उसने अमेरिका के एक MQ-9 रीपर ड्रोन को भी मार गिराया है और एक F-16 लड़ाकू विमान को नुकसान पहुंचाया है।बताते चलें कि यह युद्ध अब तीन देशों तक सीमित नहीं रहा है। यमन के हूती बागियों ने भी इस्राइल पर मिसाइलें दाग दी हैं। वहीं, इस खूनी खेल में आम जनता बहुत बुरी तरह पिस रही है। कुछ दिन पहले ही मिनाब में एक गर्ल्स स्कूल पर मिसाइल गिरने से करीब 168 मासूम बच्चियों की मौत हो गई थी। ईरान ने साफ कर दिया है कि वह अमेरिका और इस्राइल के ठिकानों पर ऐसे हमले जारी रखेगा। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें