पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष दिन-ब-दिन और भयावह होता जा रहा है। अमेरिका और इस्राइल के भीषण हमलों से दहक रहे मोर्चे पर ईरान भी इस्राइल और खाड़ी देशों में मैजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर जोरदार पलटवार कर रहा है। मिसाइलों और ड्रोन की गरज के बीच यह संघर्ष अब अपने 29वें दिन में प्रवेश कर चुका है और पूरे क्षेत्र में तनाव चरम पर है। इसी उग्र हालात के बीच अब अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने एक बार फिर दावा किया कि ईरान बातचीत के लिए मजबूर है। यह वीडियो/ हटाएं उनका कहना था कि ईरान को पहले हॉर्मुज खोलना होगा। उन्होंने मजाक में कहा कि गलती से उन्होंने इसे ट्रंप जलडमरूमध्य कह दिया, लेकिन उनका कहना था कि उनके लिए कोई गलती बड़ी बात नहीं है। ट्रंप ने जोर देकर कहा कि अब ईरान अमेरिका की शर्तों को मानने के लिए तैयार है और कोई और विकल्प उनके पास नहीं बचा है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें