प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन करेंगे। उद्घाटन से एक दिन पहले अपने फेसबुक और एक्स आईडी पर इसे एनसीआर की कनेक्टिविटी और व्यापार के लिए बड़ा बढ़ावा बताया है। उन्होंने बताया कि वह शनिवार को जेवर में नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन करने के लिए आ रहे हैं। उन्होंने फेसबुक पर नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को विकास का रास्ता बताते हुए लोगों के लिए बड़ी यातायात सुविधा बताया है। एक्स पर भी पोस्ट करते हुए बताया कि नोएडा एयरपोर्ट बनने से दिल्ली-एनसीआर के लोगों को सुविधा मिलेगी। साथ ही आईजीआई एयरपोर्ट पर यात्रियों की भीड़ भी कम हो सकेगी। 24 नवंबर 2023 को इंडिगो एयरलाइन, 30 जनवरी 2024 को अकासा एयरलाइन के साथ समझौता हुआ 12 अप्रैल 2024 को नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे ने ग्राउंड हैंडलिंग सेवाओं के लिए बर्ड ग्रुप का चयन किया 17 अप्रैल 2024 को बीपीसीएल पियाला से हवाई अड्डे तक एटीएफ पाइपलाइन का निर्माण का समझौता 7 नवंबर 2024 को टाटा पावर और एनआईए के बीच सौर ऊर्जा और पवन ऊर्जा के लिए साझेदारी हुई 16 अक्टूबर 2024 को रनवे के इंस्ट्रूमेंट लैंडिंग सिस्टम तैयार हुआ 9 दिसंबर 2024 को रनवे तैयार होने के बाद इंडिगो एयरलाइंस की टेस्टिंग फ्लाइट उतरी 5 मार्च 2026 को ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन से मिली हरी झंडी मिली 6 मार्च 2026 को नोएडा एयरपोर्ट को लाइसेंस प्रदान किया गया उन्होंने बताया कि नोएडा एयरपोर्ट हमारे देश के खास ग्रीनफील्ड प्रोजेक्ट में से एक है। यात्री सुविधा के अतिरिक्त आयात और निर्यात के लिए यहां बने कार्गो से उद्योगों को बल मिलेगा। उनके एक्स और फेसबुक पर पोस्ट पर बड़ी संख्या में उनके फालोवर्स ने अच्छे कमेंट किए हैं। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें