1 of 5 आईपीएल 2026 - फोटो : IPL Link Copied दुनिया की सबसे बड़ी फ्रेंचाइजी आधारित क्रिकेट लीग आईपीएल के 19वें सीजन का आगाज शनिवार से होने जा रहा है। 10 टीमें करीब दो महीने से अधिक समय तक चलने वाले इस टूर्नामेंट को जीतने के लिए जोर लगाएंगी। सबसे ज्यादा चुनौती रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आईपीएल) के लिए होगी क्योंकि उसके सामने खिताब बचाने की जिम्मेदारी है। क्या आरसीबी की टीम ऐसा कर सकेगी जिसने पिछले साल 18 सीजन का खिताबी सूखा समाप्त किया था। वहीं, आईपीएल इतिहास की सबसे सफल टीमें चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) और मुंबई इंडियंस भी ट्रॉफी के लिए जोर लगाएगी। यह वीडियो/ हटाएं 2 of 5 आरसीबी बनाम सनराइजर्स हैदराबाद - फोटो : IANS उद्घाटन मैच में आरसीबी-सनराइजर्स की होगी भिड़ंत कोहली ने पिछले साल आरसीबी की आईपीएल में पहली खिताबी जीत के साथ अपने शानदार रिकॉर्ड में एक और ट्रॉफी जोड़ ली थी। यह देखना दिलचस्प होगा कि यह खिलाड़ी अपने पूर्व के प्रदर्शन को दोहराने में सफल रहता या नहीं। कोहली की चुनौती खुद से भी होगी। जनवरी में न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू वनडे सीरीज के बाद उन्हें भरपूर आराम मिल चुका है। आरसीबी टूर्नामेंट के उद्घाटन मैच में चिन्नास्वामी स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद की मेजबानी करेगा और उसका लक्ष्य शानदार शुरुआत करना होगा। 3 of 5 केकेआर बनाम सीएसके - फोटो : IPL/BCCI सीएसके, मुंबई और केकेआर को प्रदर्शन में करना होगा सुधार सीएसके और मुंबई इन दोनों टीमों ने पांच-पांच बार आईपीएल का खिताब अपने नाम किया है। वहीं, कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) की टीम तीन बार विजेता बन चुकी है। ये तीनों टीमें अपनी खोई प्रतिष्ठा हासिल करने की कोशिश करेंग …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें