1 of 7 7 लोगों की मौत, कई वाहन दबे - फोटो : अमर उजाला Link Copied लद्दाख के कारगिल जिले में जोजिला-गुमरी मार्ग पर शुक्रवार दोपहर प्रकृति का कहर टूटा। जीरो पॉइंट और मिनीमर्ग के बीच भारी हिमस्खलन ने कई जिंदगियों को चपेट में ले लिया। हादसे में सात लोगों की मौत हो गई। कम से कम पांच लोग गंभीर घायल हुए हैं। बर्फ के विशाल मलबे के नीचे 7 से 8 वाहनों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। यह वीडियो/ हटाएं 2 of 7 मस्खलन में फंसे वाहनों को निकालने के लिए बचाव अभियान जारी - फोटो : अमर उजाला पहाड़ से गिरा बर्फ का बड़ा हिस्सा हिमस्खलन प्रभावित क्षेत्र लेह-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर पड़ता है। शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे वाहन जोजिला दर्रे से गुजर रहे थे। इसी दाैरान पहाड़ी पर भूस्खलन हुआ और बर्फ का बड़ा हिस्सा तेजी से सड़क पर आ गिरा। पलक झपकते ही वाहन बर्फ के नीचे दब गए। सूचना मिलते ही सेना, सीमा सड़क संगठन (बीआरओ), लद्दाख पुलिस और जिला प्रशासन की टीमें बचाव एवं राहत कार्य के लिए मशीनों के साथ पहुंच गईं। 3 of 7 मस्खलन में फंसे वाहनों को निकालने के लिए बचाव अभियान जारी - फोटो : ANI हटाई जा रही बर्फ खराब मौसम और चुनौतीपूर्ण भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद देर रात तक सेना और बीआरओ के जवान स्थानीय स्वयंसेवकों की मदद से बर्फ हटाने और फंसे हुए लोगों को निकालने के कार्य में जुटे थे। घायलों को तत्काल निकालने के लिए बसीज इमाम खामनेई मेमोरियल ट्रस्ट (आईकेएमटी) के सदस्य और 108 एम्बुलेंस तैनात हैं। 4 of 7 मस्खलन में फंसे वाहनों को निकालने के लिए बचाव अभियान जारी - फोटो : ANI सात के मारे जाने की पुष्टि केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें