हर परिवार को 10,000 रुपये की आर्थिक सहायता। महिलाओं को हर महीने 2000 रुपये सहायता। हर साल तीन फ्री गैस सिलिंडर राशन कार्ड वाली महिला मुखिया को मुफ्त फ्रिज। चावल के साथ 1 किलो दाल और 1 लीटर कुकिंग ऑयल मुफ्त। कामकाजी महिलाओं को 25,000 रुपये सब्सिडी पर अम्मा स्कूटर। शहरों में पुरुषों को भी मुफ्त बस यात्रा। बुजुर्गों की पेंशन बढ़ाकर 2000 रुपये। बेघर परिवारों को अम्मा फ्री हाउस योजना के तहत पक्का घर। बेरोजगार ग्रेजुएट्स को 2,000 रुपये मासिक भत्ता। युवाओं को बिजनेस शुरू करने के लिए 25 लाख रुपये तक लोन। रोजगार में तमिलों को प्राथमिकता देने के लिए कानून। ग्रामीण रोजगार योजना को 150 दिन तक बढ़ाना। 10 साल से काम कर रही नर्सों को स्थायी करना। शराब की दुकानों को धीरे-धीरे बंद करना। एआईएडीएमके के महासचिव एडप्पडी पलानीस्वामी ने घोषणा पत्र जारी करते हुए बताया कि इसमें कुल 297 वादे शामिल हैं। उन्होंने कहा कि यह घोषणा पत्र समाज के हर वर्ग से सुझाव लेकर तैयार किया गया है। इसमें महंगाई और बेरोजगारी जैसे मुद्दों को ध्यान में रखते हुए राहत देने पर जोर दिया गया है। पार्टी ने हर परिवार को 10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने का वादा किया है ताकि टैक्स और बढ़ती कीमतों का बोझ कम हो सके।घोषणा पत्र में महिलाओं के लिए कई बड़े वादे किए गए हैं। चावल राशन कार्ड रखने वाली परिवार की महिला मुखिया को मुफ्त फ्रिज देने की बात कही गई है। इसके अलावा महिलाओं को हर महीने 2 हजार रुपये की सहायता देने का भी वादा किया गया है। कामकाजी महिलाओं को ‘अम्मा’ स्कीम के तहत सब्सिडी पर दोपहिया वाहन देने की योजना भी शामिल है। इससे महिलाओं की आर्थिक स्थिति मजबूत करने का प्रयास दिखता है।एआईएडीएमके न …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें