पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा बयान देकर नई बहस छेड़ दी है। ट्रंप ने कहा है कि अगर अगले पांच दिन सब ठीक रहे, तो ईरान के साथ चल रहा टकराव खत्म हो सकता है। उन्होंने यह भी साफ किया कि वह ईरान में और हत्याएं नहीं चाहते, लेकिन अगर बातचीत नाकाम रही, तो अमेरिका बमबारी जारी रखेगा।ट्रंप ने कहा कि ईरान ने खुद बातचीत की पहल की है और एक “सम्मानित” ईरानी नेता के साथ बातचीत हुई है। उन्होंने कहा कि आज फोन पर फिर बातचीत होगी। लेकिन ईरान की मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि कोई आधिकारिक बातचीत नहीं चल रही है। इससे दोनों देशों के दावों में बड़ा अंतर सामने आ रहा है।ट्रंप ने कहा कि अगर अगले पांच दिन सकारात्मक रहते हैं, तो यह संकट खत्म हो सकता है। हालांकि उन्होंने यह भी माना कि किसी समझौते की गारंटी नहीं दी जा सकती। उनका कहना है कि या तो डील होगी या फिर अमेरिका अपनी सैन्य कार्रवाई जारी रखेगा। इससे साफ है कि बातचीत और युद्ध दोनों साथ-साथ चल रहे हैं।ट्रंप ने ईरान के नए सुप्रीम लीडर को लेकर भी बयान दिया। उन्होंने कहा कि वह नहीं चाहते कि उन्हें मारना पड़े, लेकिन यह भी कहा कि उन्हें यह नहीं पता कि वह जिंदा हैं या नहीं। इसके साथ ही उन्होंने ईरान में सत्ता परिवर्तन की संभावना जताई और कहा कि नए नेतृत्व के विकल्पों पर चर्चा हो रही है।ट्रंप ने दावा किया कि ईरान परमाणु हथियार नहीं रखने पर सहमत है और दोनों देशों के बीच 15 अहम बिंदुओं पर सहमति बनी है। उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका चाहता है कि बाजार में ज्यादा तेल उपलब्ध रहे, इसलिए ईरान के तेल पर कुछ प्रतिबंधों में ढील दी गई है।ट्रंप ने कहा कि उन्होंने इस्राइल के नेताओं से बात की है और संभावित …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)
ईरान में नहीं चाहते और हत्याएं: पांच दिन सब ठीक रहा तो खत्म होगा पश्चिम एशिया संकट, ट्रंप ने किया बड़ा एलान
पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा बयान देकर नई बहस छेड़ दी है। ट्रंप ने कहा है कि अगर अगले पांच दिन सब ठीक रहे, तो ईरान के साथ चल रहा टकराव खत्म हो सकता है। उन्होंने यह भी साफ किया कि वह ईरान में और हत्याएं नहीं चाहते, लेकिन अगर बातचीत नाकाम रही, तो अमेरिका बमबारी जारी रखेगा।ट्रंप ने कहा कि ईरान ने खुद बातचीत की पहल की है और एक “सम्मानित” ईरानी नेता के साथ बातचीत हुई है। उन्होंने कहा कि आज फोन पर फिर बातचीत होगी। लेकिन ईरान की मीडिया रिपोर्ट्स में कहा