01:09 AM, 22-Mar-2026 बगदाद एयरपोर्ट के पास अमेरिकी ठिकाने पर ड्रोन हमला पश्चिम एशिया में तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा घटनाक्रम में इराक की राजधानी बगदाद के एयरपोर्ट के पास स्थित एक अमेरिकी कूटनीतिक परिसर को ड्रोन हमले का निशाना बनाया गया। सुरक्षा सूत्रों के हवाले से सामने आई जानकारी के अनुसार, इस हमले के बीच शहर में कई धमाकों की आवाजें भी सुनी गईं। स्थानीय रिपोर्ट्स के मुताबिक, बगदाद एयरपोर्ट क्षेत्र में स्थित एक अमेरिकी सैन्य ठिकाने के पास विस्फोट हुआ, जिससे इलाके में अफरातफरी मच गई। हालांकि नुकसान का पूरा आकलन अभी सामने नहीं आया है।ईरान की राजधानी तेहरान के पूर्वी हिस्से में भी धमाकों की खबर है। स्थानीय मीडिया के अनुसार, ईरानी एयर डिफेंस सिस्टम ने शत्रु लक्ष्यों को इंटरसेप्ट किया। इसके अलावा गिलान प्रांत के लंगरूद इलाके के पास भी एक अलग विस्फोट की सूचना मिली है।इस्राइल के दक्षिणी शहर दिमोना में मिसाइल हमले से कई लोग घायल हुए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हमले में 20 से अधिक लोग घायल हुए, जिनमें एक बच्चा भी शामिल है। घटना के वीडियो में आसमान से गिरती मिसाइल और उसके बाद जोरदार धमाका साफ देखा गया। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)
West Asia Live: बगदाद एयरपोर्ट के पास अमेरिकी ठिकाने पर ड्रोन हमला, तेहरान में धमाके; दिमोना में कई घायल
01:09 AM, 22-Mar-2026 बगदाद एयरपोर्ट के पास अमेरिकी ठिकाने पर ड्रोन हमला पश्चिम एशिया में तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा घटनाक्रम में इराक की राजधानी बगदाद के एयरपोर्ट के पास स्थित एक अमेरिकी कूटनीतिक परिसर को ड्रोन हमले का निशाना बनाया गया। सुरक्षा सूत्रों के हवाले से सामने आई जानकारी के अनुसार, इस हमले के बीच शहर में कई धमाकों की आवाजें भी सुनी गईं। स्थानीय रिपोर्ट्स के मुताबिक, बगदाद एयरपोर्ट क्षेत्र में स्थित एक अमेरिकी सैन्य ठिकाने के पास विस्फोट हुआ, जिससे इलाके में अफरातफरी मच गई। हाला