02:41 PM, 21-Mar-2026 बगदाद के रिहायशी इलाके में ड्रोन हमला, इराकी सुरक्षा एजेंसी पर भी निशाना इराक की राजधानी बगदाद के मंसूर इलाके में ड्रोन हमले की खबर है। सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, हमले में एक ड्रोन इराकी खुफिया विभाग की बिल्डिंग को निशाना बना रहा था। यह बिल्डिंग अमेरिकी सलाहकारों के साथ काम करने वाली एक इराकी सुरक्षा एजेंसी का हिस्सा है। सूत्रों ने बताया कि एक और ड्रोन, जो ऑपरेशन की शूटिंग कर रहा था, निजी खेल क्लब में गिर गया। यह क्लब इराकी अमीर वर्ग और विदेशी कूटनीतिक अधिकारियों के बीच लोकप्रिय है। इराकी सुरक्षा एजेंसियों ने फिलहाल हमले की विस्तृत जानकारी और किसी के घायल होने की पुष्टि नहीं की है। 02:38 PM, 21-Mar-2026 लेबनान में इस्राइल का ऑपरेशन, 4 हिजबुल्ला लड़ाकों के मारे जाने का दावा इस्राइल की सेना ने दावा किया है कि उसने दक्षिणी लेबनान में चलाए गए एक ऑपरेशन में हिजबुल्ला के चार लड़ाकों को मार गिराया है। सेना के अनुसार, यह कार्रवाई हवाई और जमीनी ऑपरेशन के जरिए की गई। इस दौरान इस्राइल सैनिकों पर भी फायरिंग हुई, लेकिन किसी के घायल होने की खबर नहीं है। इस्राइल ने यह भी बताया कि उसकी वायुसेना ने राजधानी बेरूत में हिजबुल्ला के कई ठिकानों को निशाना बनाकर हमला किया। 01:22 PM, 21-Mar-2026 ईरान में फांसी की बढ़ती घटनाओं पर चिंता, तीन युवकों को दी गई मौत की सजा ईरान में इस हफ्ते तीन युवकों को फांसी दिए जाने के बाद मानवाधिकार संगठनों ने चिंता जताई है कि देश में फांसी की सजा का सिलसिला बढ़ सकता है। इन तीनों में 19 साल के पहलवान सालेह मोहम्मदी भी शामिल थे। उन्हें कोम शहर में गुरुवार सुबह फांसी दी गई। उनके साथ मेहदी कासेमी और सईद दावूदी को भी मौत की सजा दी गई। सरकारी मीडिया क …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें