03:36 PM, 21-Mar-2026 ईरान के रामसर शहर में अमेरिकी-इस्राइली हमले में परिवार की मौत ईरान के तटीय शहर रैम्सर में एक घर पर अमेरिकी और इस्राइली हमला हुआ। प्रांत के गवर्नर ने बताया कि इस रात के हमले में एक दंपत्ति और उनका बच्चा मार गया। हमले की वजह से स्थानीय लोग भयभीत हैं और सुरक्षा बल घटनास्थल पर मौजूद हैं। अभी तक हमले में और किसी के घायल होने की पुष्टि नहीं हुई है। 03:33 PM, 21-Mar-2026 ईरान के नतांज परमाणु केंद्र पर हमला ईरान की नजांत परमाणु संवर्धन सुविधा पर आज सुबह अमेरिका और इस्राइल ने जोरदार हमला किया। ईरानी समाचार एजेंसी तसनिम ने बताया कि इस हमले में कोई रेडियोधर्मी रिसाव नहीं हुआ और आसपास रहने वाले लोगों की सुरक्षा पर कोई खतरा नहीं है। सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, हमले का मकसद नतांज केंद्र की संवर्धन गतिविधियों को निशाना बनाना था, लेकिन किसी प्रकार की मानव या पर्यावरणीय क्षति की खबर नहीं है। 02:41 PM, 21-Mar-2026 बगदाद के रिहायशी इलाके में ड्रोन हमला, इराकी सुरक्षा एजेंसी पर भी निशाना इराक की राजधानी बगदाद के मंसूर इलाके में ड्रोन हमले की खबर है। सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, हमले में एक ड्रोन इराकी खुफिया विभाग की बिल्डिंग को निशाना बना रहा था। यह बिल्डिंग अमेरिकी सलाहकारों के साथ काम करने वाली एक इराकी सुरक्षा एजेंसी का हिस्सा है। सूत्रों ने बताया कि एक और ड्रोन, जो ऑपरेशन की शूटिंग कर रहा था, निजी खेल क्लब में गिर गया। यह क्लब इराकी अमीर वर्ग और विदेशी कूटनीतिक अधिकारियों के बीच लोकप्रिय है। इराकी सुरक्षा एजेंसियों ने फिलहाल हमले की विस्तृत जानकारी और किसी के घायल होने की पुष्टि नहीं की है। 02:38 PM, 21-Mar-2026 लेबनान में इस्राइल का ऑपरेशन, 4 हिजबुल्ला लड़ाकों के मारे …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें